Assembly Result: 2020 में 19 और 2025 में 6 सीट?, खड़गे, वेणुगोपाल, माकन और अल्लावरू के साथ राहुल गांधी की मीटिंग, हार पर मंथन?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 14:35 IST2025-11-15T14:33:44+5:302025-11-15T14:35:19+5:30

bihar Assembly Result: पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

bihar Assembly Result 19 seats in 2020 6 seats in 2025 Rahul Gandhi's meeting Mallikarjun Kharge, KC Venugopal, Ajay Maken Krishna Allavaru brainstorming defeat | Assembly Result: 2020 में 19 और 2025 में 6 सीट?, खड़गे, वेणुगोपाल, माकन और अल्लावरू के साथ राहुल गांधी की मीटिंग, हार पर मंथन?

file photo

Highlightsबिहार में 61 सीट पर चुनाव लड़ा था और केवल 06 सीट ही जीत पाई।कांग्रेस नेताओं ने बिहार में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर चर्चा की।वर्ष 2010 के बाद बिहार में पार्टी का यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महगठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस सिर्फ छह सीट पर सिमट गई है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने बिहार में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर चर्चा की। पार्टी ने बिहार में 61 सीट पर चुनाव लड़ा था और केवल छह सीट ही जीत पाई।

वर्ष 2010 के बाद बिहार में पार्टी का यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था। उसने 2010 में केवल चार सीट जीती थीं। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे।

Web Title: bihar Assembly Result 19 seats in 2020 6 seats in 2025 Rahul Gandhi's meeting Mallikarjun Kharge, KC Venugopal, Ajay Maken Krishna Allavaru brainstorming defeat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे