लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः कार्यवाही का बहिष्कार करने के निर्णय को विपक्ष ने लिया वापस, फिर से उठाया पिटाई का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2021 20:37 IST

सदन में कार्रवाई शुरू होने के साथ ही राजद विधायक ललित यादव ने विधायकों से मारपीट का मामला उठाया. इसके जवाब के दौरान मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बहिष्कार की खबर से मन उदास था, आप लोग नहीं रहते, तो मन नहीं लगता. 

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष के विशेष पहल पर राजद समेत तमाम विपक्षी सदस्य सदन में पहुंचे.इसका जवाब देते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि पब्लिक है, सब जानती है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा गुस्से में लाल हो गये.

पटनाः बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र के आज तीसरे दिन भी 23 मार्च को बजट सत्र के दौरान विधायकों की हुई पिटाई पर चर्चा की मांग उठी. राजद ने पहले सदन के बहिष्कार का ऐलान किया था.

 

लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के विशेष पहल पर राजद समेत तमाम विपक्षी सदस्य सदन में पहुंचे. सदन में कार्रवाई शुरू होने के साथ ही राजद विधायक ललित यादव ने विधायकों से मारपीट का मामला उठाया. इसके जवाब के दौरान मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आपके बहिष्कार की खबर से मन उदास था, आप लोग नहीं रहते, तो मन नहीं लगता. 

वहीं, इसका जवाब देते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि पब्लिक है, सब जानती है. इस दौरान कुछ विधायकों ने हो-हल्ला और एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने लगे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा गुस्से में लाल हो गये. शोर-गुल कर रहे विधायकों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि हो-हाल करिएगा तो सदन से बाहर कर देंगे. किसी ने भी इस तरह की हरकत की तो बर्दाश्त नहीं करेंगे.

विधानसभा अध्यक्ष के सख्त रुख के बाद बो-हल्ला कर रहे विधायक चुप हो गये. राजद के ज्यादतर विधायक आज भी हेलमेट और काला मास्क लगाकर सदन में पहुंचे और नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया. सदन की कार्रवाई में विपक्ष के शामिल होने पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष की पहल की सराहना करते हुए विपक्ष से अपील किया कि आप आगे कभी बहिष्कार का फैसला नहीं लें, यही हम चाहते हैं. चौधरी ने विपक्षी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि आप नहीं होते हैं तो मन नहीं लगता है.

हमलोग चाहते हैं कि विपक्ष हमेशा सरकार के साथ रहे. राजद के विधायक भाई वीरेन्द्र कहा कि जनता है सब जानती है..... इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिल्कुल जनता है सब देखती-जानती है, हमलोगों का और आपलोगों का दोनों का देख रही है. पहले क्या होता था जनता सब जान रही है. सदन के अंदर भी क्या हुआ है वो बिहार की जनता जान रही है.

जहां तक 23 मार्च की घटना की बात है तो इसके लिए सरकार ने पहले भी कहा है कि इसके लिए पूरे तौर पर विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार है. वे जो कार्रवाई करेंगे, सरकार साथ है.  इधर, सदन पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने नारेबाजी कर रहे विपक्ष के विधायकों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वे लोग नहीं चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही चले.

नितिन नवीन ने यह भी कहा कि चोर मचाए शोर. इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष से बातचीत के लिए राजद के ललित यादव और कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा उनके कक्ष में गए. ललित यादव ने कहा कि यदि हमारी बातें सुनी नहीं जाएंगी तो हम बाहर का रास्ता अख्तियार करेंगे और विरोध करेंगे. वहीं, विपक्षी विधायकों ने आज विधानसभा परिसर में बालू के अवैध खनन, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की बिगड़ी स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी और 23 मार्च को विधायकों के साथ मारपीट मामले को लेकर प्रदर्शन किया.

टॅग्स :पटनाआरजेडीभारतीय जनता पार्टीजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले