लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव : राजग को 64 और महागठबंधन को 50 सीटों पर जीत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:15 IST

Open in App

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 14 घंटे से चल रही वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बढ़त बनाये हुए हैं जहां उसके हिस्से में अभी तक 64 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 50 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है।

चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 58 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 64 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

रुझान में राजग को 122 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 114 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, राजग के घटक दलों में भाजपा को 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को 24 सीटों, वीआईपी पार्टी को तीन सीटों और जीतन राम मांझी की हम को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।

रुझान के अनुसार, भाजपा 37 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 18 सीटों, हम दो सीटों और वीआईपी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में अब तक 34 सीटें आयी हैं और वह 43 पर बढ़त बनाये हुए हैं। कांग्रेस ने आठ सीटें जीती हैं और 11 सीट पर बढ़त बनाये हुए है। माकपा को एक सीट मिली है और दो सीटों पर वह आगे है। भाकपा ने एक सीट जीती है और दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए। भाकपा माले ने छह सीटें जीती हैं और छह सीटों पर आगे चल रही है।

असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएमआईएम तीन सीटें जीत चुकी है और दो सीटों पर आगे चल रही है जबकि बसपा एक सीट जीत चुकी है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय को 21,139 मतों से पराजित किया। वहीं, हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने इमामगंज सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी राजद के उदय नारायण चौधरी को 16,034 मतों से पराजित किया। वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी अपने प्रतिद्वन्द्वी से पीछे चल रहे हैं।

बहरहाल, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव क्रमश: दरभंगा जिले के केवटी और हायाघाट सीटों पर अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से हार गए हैं।

सिद्दीकी केवटी सीट से भाजपा के मुरारी मोहन झा से 5,267 वोटों के अंतर से हारे। वहीं भोला यादव को हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राम चंद्र प्रसाद ने 10,252 वोटों के अंतर से हराया।

दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अमरनाथ गामी को करीब 10,639 मतों से पराजित किया। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजद के ललित कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के फ़राज़ फातमी को 2,141 मतों से पराजित किया।

विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सरायरंजन से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी को 4000 मतों के अंतर से पराजित किया।

वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 22 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

रुझानों के अनुसार, सीमांचल क्षेत्र में असदुद्दीन औवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी कोई सीट नहीं जीती लेकिन उसके कारण कई सीटों पर जदयू को नुकसान होता दिख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी