लाइव न्यूज़ :

CSDS-लोकनीति प्री-पोल: बिहार चुनाव में NDA को 133-143 सीटें मिलने की संभावना, महागठबंधन को सौ सीटें भी नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2020 09:59 IST

Bihar Assembly Elections 2020: लोकनीति-सीएसडीएस सर्वे के अनुसार 29 फीसदी लोगों ने विकास को ही मुख्य मुद्दा माना है। 20 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनका मानना है कि राज्य में बेरोजगारी चुनावी मुद्दा होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देलोकनीति-CSDS पोल बताता है कि नीतीश कुमार को बिहार एक मौका और दे सकता है। प्री-पोल के मुताबिक, नीतीश के एनडीए गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे ही राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच लोकनीति-CSDS (Lokniti-CSDS) ने एक प्री-पोल कर लोगों को के मन की बात जानने की कोशिश की है। 

लोकनीति-CSDS पोल बताता है कि नीतीश कुमार को बिहार एक मौका और दे सकता है। प्री-पोल के मुताबिक, नीतीश के एनडीए गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के महागठबंधन को 32 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। 6 दलों वाले गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट (GDSF) को 7 प्रतिशत, जबकि चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी को 6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यानी चुनावी रेस में नीतीश कुमार सबसे आगे हैं। उन्हें अभी कोई खतरा नहीं है। 

NDA को 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं

इस प्री-पोल के मुताबिक बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए को 133 से 143 सीट मिल सकती हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है। यानी बहुमत के आंकड़े तक आराम से नीतीश पहुंच सकते हैं। वहीं, तेजस्वी के महागठबंधन को 88 से 98 सीटें मिल सकती हैं। चिराग की एलजेपी 2 से 6 सीटों पर ही सिमट सकती है।

विकास और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा

जब लोगों से पूछा गया कि मतदान करते समय आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्या होगा? तो सबसे ज्यादा 29 प्रतिशत लोगों ने विकास को महत्वपूर्ण मुद्दा माना जबकि 20 प्रतिशत लोगों के लिए बेरोजगारी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसके लिए वो वोट करना चाहेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि शिक्षा सिर्फ 7 प्रतिशत लोगों के लिए ही महत्वपूर्ण मुद्दा रहा। 11 प्रतिशत लोग इंफ्लेशन और 6 प्रतिशत लोगों ने गरीबी को महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा माना।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?