लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपाः सुशील कुमार मोदी नहीं कामेश्वर चौपाल हो सकते हैं अगले उप मुख्यमंत्री, जानिए कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2020 19:15 IST

बिहार में भाजपा की ओर से इसबार सुशील कुमार मोदी के बदले किसी अन्य को उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा की जा रही है. इसको लेकर नए नाम की चर्चा तेज हो गई है. इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरएसएस से जुडे़ कामेश्वर चौपाल के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि दलित कार्ड को लेकर भाजपा कामेश्वर चौपाल का उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चर्चा हो रही हैं. कामेश्वर चौपाल जैसे ही आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके समर्थक नारा लगाने लगे. कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं. उनको पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी उसको वह नीतीश कुमार के साथ मिलकर निभाएंगे.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है और इसी सिलसिले में आज एनडीए के नेताओं की बैठक हुई. हालांकि अगला बैठक 15 नंवर तय किया गया, जिसमें यह निर्णय लिया गया.

इसबीच बिहार में भाजपा की ओर से इसबार सुशील कुमार मोदी के बदले किसी अन्य को उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा की जा रही है. इसको लेकर नए नाम की चर्चा तेज हो गई है. इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरएसएस से जुडे़ कामेश्वर चौपाल के नाम की चर्चा शुरू हो गई है. 

बताया जा रहा है कि दलित कार्ड को लेकर भाजपा कामेश्वर चौपाल का उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चर्चा हो रही हैं. कामेश्वर चौपाल जैसे ही आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके समर्थक नारा लगाने लगे. उनके समर्थक नारा लगा रहे थे कि बिहार का उप मुख्यमंत्री कैसा हो? कामेश्वर चौपाल बाबू जैसा हो. इस नारे के बाद चर्चा और तेज हो गई है.

कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं. उनको पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी उसको वह नीतीश कुमार के साथ मिलकर निभाएंगे. यहां बता दें कि 1989 में जब राम मंदिर के नींव की पहली ईंट सुपौल के रहने वाले कामेश्वर चौपाल ने रही रखी थी. उस समय तब पूरे भारत के हिंदू विद्वानों ने कामेश्वर चौपाल के नाम का चयन किया था. इसका सबसे बड़ा वजह उनका दलित नेता होना था. चौपाल राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावे वह बिहार भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं. 

वहीं, कामेश्वर चौपाल ने खुद को लेकर जारी अटकलों पर कहा कि, ‘मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वो मुझे स्वीकार है.’ बता दें कि कामेश्वर चौपाल दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. आरएसएस ने उन्हें पहले कारसेवक का दर्जा दिया है.

कामेश्वर चौपाल ने 1991 में लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि वे हार गए थे. 2002 में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बने. 2014 में भाजपा ने उन्हें पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन यहां भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदीजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीआरएसएसराम जन्मभूमिअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?