लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections: जदयू और राजद में वाकयुद्ध, कहा-लालू-राबड़ी राज में मर्डर, अपहरण और डकैती...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2020 21:22 IST

तेजस्वी के उस ट्वीट का जवाब भी जदयू की ओर से ट्वीट के माध्यम से दिया गया है. तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू ने पलटवार करते हुए जंगलराज की याद दिलाई है. जदयू ने कहा है कि लालू राज को जंगलराज के नाम से जाना जाता है. लालू-राबड़ी राज में मर्डर, अपहरण और डकैती होती थी.

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला गया था.बात का भी हिसाब बताइये कि आपके पिताजी के 15 साल के शासन को बिहार के इतिहास का काला अध्याय क्यों बोलते हैं?क्यों उसे जंगलराज के नाम से जाना जाता है? बताइये उस राज में कितनी हत्याएं और किडनैपिंग हुई?

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही पक्ष-विपक्ष का एक-दूसरे पर हमले का दौर तेज हो गया है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला गया था.

अब तेजस्वी के उस ट्वीट का जवाब भी जदयू की ओर से ट्वीट के माध्यम से दिया गया है. तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू ने पलटवार करते हुए जंगलराज की याद दिलाई है. जदयू ने कहा है कि लालू राज को जंगलराज के नाम से जाना जाता है. लालू-राबड़ी राज में मर्डर, अपहरण और डकैती होती थी.

तेजस्वी के ट्वीट के जवाब में जदयू ने ट्वीट कर लिखा है कि "तेजस्वी जरा इस बात का भी हिसाब बताइये कि आपके पिताजी के 15 साल के शासन को बिहार के इतिहास का काला अध्याय क्यों बोलते हैं? क्यों उसे जंगलराज के नाम से जाना जाता है? बताइये उस राज में कितनी हत्याएं और किडनैपिंग हुई? बिहार में पलायन आपकी पार्टी के शासन में ही क्यों हुआ?"

रोजगार लाने के लिए युवाओं को अच्छी शिक्षा, अच्छा माहौल भी देना जरूरी

जदयू की ओर से आगे लिखा गया है.....रोजगार लाने के लिए युवाओं को अच्छी शिक्षा, अच्छा माहौल भी देना जरूरी है. आपके पिताजी के शासनकाल में कितनी शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण हुआ? रोजगार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली का होना भी जरूरी है. आपके पिताजी ने इन सबके लिए क्या किया? यह आप किसी भी बिहारवासी से पूछ सकते हैं.

जदयू ने सवाल किया है कि रोजगार के लिए आपका विजन क्या है? क्या आपको पता है कि पर्यटन से भी रोजगार आता है? पर्यटक बंदूक की नोंक पर नहीं लाए जाते. बेहतर सडकें, कानून का राज, पर्यटन स्थलों की बेहतर देखभाल और बिजली की व्यवस्था करनी पड़ती है.

खैर, लालटेन जलाने वालों से बिजली की बात न ही करें तो अच्छा है. बिहार में कितने पर्यटन कितने स्थल हैं, आपको मालूम भी है? दिल्ली तो बहुत घूमे होंगे आप, पर कुछ दिन तो बिताइये बिहार में भी. नीतीश जी ने बिहार को अंधेरे से निकाल कर उजाले में लाने का काम किया है. सोशल मीडिया से निकलकर सड़क पर निकलिए, अंतर समझ आ जाएगा.

पिछले 15 सालों में 2 लाख 63 हजार करोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए

जदयू ने आगे लिखा है कि पिछले 15 सालों में 2 लाख 63 हजार करोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए हैं. ये वही सडकें हैं जिन पर आपके बड़का भइया बीएमडब्लू चलाते हैं. अब बिहार में अनेकों शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण कराया जा चुका है. जहां बिहार के युवाओं को विश्व स्तर की शिक्षा के माध्यम से रोजगार व स्वावलंबन के नए रास्ते मिल रहे हैं.

शिक्षा, समृद्धि और सुशासन लेकर आती है ये बात आप जैसा कूपमंडूक ‘अधपढ़’ क्या जाने? जिन 10 लाख नौकरियों की आप बात कर रहे हैं क्या वह बेहतर शिक्षा, अच्छी सडकें, 24 घंटे बिजली, कानून का राज के बिना संभव भी है? आपके पिता जी ने नौकरी का झांसा दे-दे कर लोगों की जमीनें हड़प ली. शिक्षा के लिए चरवाहा विद्यालय खोलने वाले आज रोजगार के लिए अपने विजन की बात कर रहे हैं. कब तक युवाओं को बरगलाने का काम करेंगे?

दरअसल, तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा था कि "15 वर्षों की एनडीए सरकार से बिहार में नौकरी मांगना गुनाह है? नीतीश कुमार और भाजपा ने मिलकर विश्व में बिहार को बेरोजगार का केंद्र बना दिया है. युवा विरोधी इस सरकार से हक मांगो तो लाठी मिलती है."

इसी बेरोजगारी के बयान पर जदयू का गुस्सा तेजस्वी के ऊपर भड़का है और जदयू ने उन्हें जंगलराज की याद दिला दी और लालू-राबड़ी राज को काला अध्याय बताते हुए मर्डर, अपहरण और डकैती का हिसाब मांगा. इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुछ नवजवान नौकरी मांगते दिखाए गए है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा यह कहा जा रहा है कि चुप हो जाओ, नौकरी मांगनी है तो यहां से दफा हो जाओ.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनानीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत