Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव पर नजर, मोदी सरकार 3.0 में 8 मंत्रियों को जगह, दलित-पिछड़ी जातियों के 5 सांसद, जाति समीकरण के आधार पर मिला प्रतिनिधित्व
By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2024 19:20 IST2024-06-09T18:48:22+5:302024-06-09T19:20:23+5:30
Bihar Assembly Elections 2025: सवर्ण समुदाय से भूमिहार जाति से गिरिराज सिंह और ललन सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

file photo
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार से केन्द्र सरकार में मंत्री बनाए गए नेताओं का चयन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 में बिहार से 8 मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें दलित-पिछड़ी जातियों के 5 सांसदों का नाम शामिल है। इस तरह जदयू के कोटे से 2 मंत्री, भाजपा के 4, जबकि एक हम व एक लोजपा(रा) कोटे से मंत्री बनाए गए हैं। बिहार से मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों के जातीय समीकरण की बात करें तो सवर्ण समुदाय से भूमिहार जाति से गिरिराज सिंह और ललन सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
Watch LIVE: Swearing-in ceremony of Shri Narendra Modi as Prime Minister and Council of Ministers. https://t.co/QFwQu319JL
— BJP (@BJP4India) June 9, 2024
#WATCH | Delhi | Prime Minister-designate Narendra Modi to take oath for the third consecutive term as the Prime Minister along with his Cabinet, shortly pic.twitter.com/XjtYOeDhX4
— ANI (@ANI) June 9, 2024
जबकि ब्राह्मण समाज से सतीश चंद्र दुबे को जगह दी गई है। दलित समाज से दो नाम जीतन मांझी और चिराग पासवान का नाम शामिल है। इसके अलावा यादव समाज से नित्यानंद राय को शामिल किया गया है। जदयू कोटे से रामनाथ ठाकुर नाई जाति से आते हैं। जबकि मल्लाह जाति से आने वाले राज भूषण निषाद को भाजपा कोटे से मंत्री बनाया गया है।
वहीं भाजपा की ओर से ही राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, जो कि ब्राह्मण जाति आते हैं, उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से मुसहर जाति से आने वाले जीतन राम मांझी तो लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की तरफ से दुसाध जाति से ताल्लुक रखने वाले चिराग पासवान शामिल हैं।
VIDEO | Modi 3.0 Swearing-in Ceremony: PM-designate Narendra Modi (@narendramodi) arrives at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/aWrJJsnxNx
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2024