लाइव न्यूज़ :

Bihar elections: मुखिया, बीडीओ के बाद नियोजित शिक्षक को राजद ने दिया टिकट, जेल में बंद पूर्व सांसद आनन्द मोहन की पत्नी और बेटे भी लड़ेंगे चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2020 17:47 IST

महादलित परिवार से आने वाले 33 वर्षीय अविनाश मंगलम ऋषिदेव को रानीगंज में उतारा गया है. इससे पहले वह शिक्षक थे. वहीं, बीडीओ रहे गौतम कृष्णा को महिषी से पार्टी उम्मीदवार बनाया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों ने पार्टी सिंबल ले लिया है. ये तीसरे फेज के उम्मीदवार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजद में शामिल डीएम हत्याकांड में जेल में बंद आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद को सहरसा से उम्मीदवार बनाया गया है.पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद उम्मीदवारों को सिंबल दिया जा रहा है. राजद ने शिवहर सीट से पूर्व सांसद आनंद मोहन-लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद को प्रत्याशी बनाया है.

पटनाः राजद ने सरकारी सेवा से राजनीतिक जीवन में आये दो युवाओं को प्रत्याशी बनाया है. इनमें एक ने नियोजित शिक्षक, तो दूसरे ने हाल ही बिहार प्रशासनिक सेवा को छोड़कर राजनीति शुरू की है.

महादलित परिवार से आने वाले 33 वर्षीय अविनाश मंगलम ऋषिदेव को रानीगंज में उतारा गया है. इससे पहले वह शिक्षक थे. वहीं, बीडीओ रहे गौतम कृष्णा को महिषी से पार्टी उम्मीदवार बनाया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों ने पार्टी सिंबल ले लिया है. ये तीसरे फेज के उम्मीदवार हैं.

वहीं, हाल ही में राजद में शामिल डीएम हत्याकांड में जेल में बंद आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद को सहरसा से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद उम्मीदवारों को सिंबल दिया जा रहा है. रविवार की रात लवली आनंद राबड़ी आवास पहुंची.

राजद ने शिवहर सीट से पूर्व सांसद आनंद मोहन-लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद को प्रत्याशी बनाया है. इस तरह से राजद ने मां-बेटे को इस बार टिकट दिया है. यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही लवली आनंद राबड़ी आवास पर राजद में शामिल हुई थी. इसके बाद अब मां-बेटा को राजद ने टिकट दे दिया है.

रघुनाथपुर से पार्टी ने हरिशंकर यादव को फिर चुनाव मैदान में उतारा है. पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के परिजनों ने टिकट नहीं लिया. उनकी अनुशंसा पर हरिशंकर को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. वहीं, पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव की सीट बदल दी गई है. इस बार वह दरभंगा जिले की हायाघाट सीट से लड़ेंगे. पिछली बार वह बहादुरपुर से जीते थे. सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी की भी सीट बदलने पर पार्टी विचार कर रही है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?