लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: उपेंद्र कुशवाहा बोले-हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी, ईंट का जवाब हम पत्थर से देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2020 21:09 IST

कुशवाहा ने बताया कि अमौर में एक जनसभा के दौरान मंच से एक नेता जलील मस्तान ने भाषण में ओवैसी के बारे में कह दिया कि ओवैसी के हाथ-पैर को काट कर हैदराबाद वापस भेज देंगे.

Open in App
ठळक मुद्देचुनौती देते हुए यहां तक कह दिया है कि हमने भी चूडियां नहीं पहन रखी. ईंट का जवाब हम पत्थर से देंगे.कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल राजद के नेता अविलंब कार्रवाई करें. उपेन्द्र कुशवाहा नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्म्मीदवार तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे.

पटनाः  रालोसपा प्रमुख और ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन के नेताओं पर भड़के हुए हैं. उन्होंने चुनौती देते हुए यहां तक कह दिया है कि हमने भी चूडियां नहीं पहन रखी. ईंट का जवाब हम पत्थर से देंगे.

दरअसल उपेन्द्र कुशवाहा एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस नेता के द्वारा दिए गये बयान पर भड़के हुए हैं. आज पटना में एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जमकर भड़ास निकाली. कुशवाहा ने बताया कि अमौर में एक जनसभा के दौरान मंच से एक नेता जलील मस्तान ने भाषण में ओवैसी के बारे में कह दिया कि ओवैसी के हाथ-पैर को काट कर हैदराबाद वापस भेज देंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने ओवैसी के लिए दिए गए कांग्रेस के बयान पर सीधे चेतावनी दे दी है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल राजद के नेता अविलंब कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन के किसी नेता के खिलाफ इस तरह का बयान देते है तो हमने भी कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है. ईंट का जवाब पत्थर से देना हम जानते हैं.

साथ ही उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ चुनाव आयोग भी कार्रवाई करे. वहीं इस मौके पर उपेन्द्र कुशवाहा नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्म्मीदवार तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को 10 लाख नौकरियों का छलावा दे रहे हैं. बिहार की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं. 

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी की दर देश के 23 फीसदी के मुकाबले कही ज्यादा 42 फीसदी है. उन आंकड़ों के परिपेक्ष्य में बिहार में छह करोड़ लोगों को रोजगार की दरकार है. ऐसे में तेजस्वी यादव केवल और केवल नौकरी का लॉलीपॉप बिहार की जनता को दिखा रहे हैं.

कुशवाहा ने साथ ही साथ रोजगार के अवसर पैदा करने की अपनी पार्टी की योजना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमौर के चुनावी मंच से कांग्रेस नेता ने कहा है कि ओवैसी के हाथ पैर तोड़ कर हैदराबाद भेज देंगे. बौखलाइये मत कांग्रेस वालों, अगर आपको हाथ पैर तोड़ने आता है तो किसी और को भी आता है हाथ पैर तोड़ना. हमलोग कानून हाथ मे लेने वाले लोग नहीं है. आग्रह करना चाहते हैं कि कांग्रेस और राजद को इसपर संज्ञान लेना चाहिए. शासन प्रशासन को इसपर ध्यान देना चाहिए, अगर ध्यान नहीं दिया गया तो हमारे गठबंधन के लोगों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाउपेंद्र कुशवाहाअसदुद्दीन ओवैसीकांग्रेसमायावतीराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप