लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: हसनपुर से तेज प्रताप और राघोपुर से तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन, लालू जी की कमी, नीतीश को चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2020 15:36 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की कमी सबको खल रही है, बिहार के लोग याद कर रहे हैं कि लालू जी रहते तो महंगाई नहीं होती. लालू जी के समय में कारखाने लगे, स्थायी नौकरियां मिलीं। हम सरकार बनाने जा रहे हैं, नी​तीश कुमार जी के प्रति नौजवानों में आक्रोश है.

Open in App
ठळक मुद्दे तेजप्रताप यादव और मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को साक्षी रखकर वे नामांकन को निकले.नामांकन दाखिल करने के लिए जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूंगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां अब बढ रही हैं. सभी दलों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं. वहीं, राजद नेता व महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा के लिए आज नामांकन दाखिल कर किया.

उनके साथ उनके बडे़ भाई और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे. नामांकन के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव को उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दही खिलाई, फिर उन्होंने बडे़ भाई तेजप्रताप यादव और मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को साक्षी रखकर वे नामांकन को निकले।

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की कमी सबको खल रही है, बिहार के लोग याद कर रहे हैं कि लालू जी रहते तो महंगाई नहीं होती. लालू जी के समय में कारखाने लगे, स्थायी नौकरियां मिलीं। हम सरकार बनाने जा रहे हैं, नी​तीश कुमार जी के प्रति नौजवानों में आक्रोश है.

मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूंगा

नामांकन दाखिल करने के लिए जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूंगा. हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूं. इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूं. परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हू. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव लडने की चुनौती दी है.

उन्होंने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिला से नामांकन करें. मैं भी वही से नामंकन करूंगा और नीतीश कुमार को चुनाव में हरा कर दिखाऊंगा. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार आएगी तो मैं 10 लाख नौजवानों को रोजगार दूंगा.

साथ ही समान काम के लिए समान वेतन की शर्तों को भी पूरा करूंगा. मैं इसकी आज फिर से घोषणा करता हूं. तेजस्वी ने बेरोजगारी और भूखमरी के मसले पर नीतीश सरकार से सवाल पूछने की बात को दोहराते हुए कहा कि जब हमने सवाल पूछा तो इसका कोई जवाब नहीं मिला. बिहार के युवा अब नई सोच की सरकार चाहते हैं और यहां हम निश्चित ही नई सरकार बनाने जा रहे हैं. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया