लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: तेजस्वी यादव ने 17 MLA को किया बेटिकट, 5 विधायकों का विधानसभा बदला, राजद में असंतोष

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2020 20:49 IST

बिहार विधानसभा चुनावः तेजस्वी यादव हर हाल में अधिक से अधिक जीत चाहते हैं. इनमें छह उन विधायकों के टिकट कटे हैं, जिनकी सीटें महागठबंधन में वाम दलों को दे दी गई हैं. शेष 11 विधायकों को पार्टी ने सीट जिताऊ न मानते हुए उनकी जगह दूसरे प्रत्याशियों को उतारा है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने बेटिकट करने वाले विधायकों को इस बार भरोसा नहीं किया कि वह इस बार भी जीत कर सदन में आएंगे. तेजस्वी ने कई विधायकों को बेटिकट कर दिया. उनकी जगह पर नए चेहरों पर भरोसा जताया हैं.सूत्रों के मुताबिक राजद के इन सीटिंग विधायकों ने अपनी पीड़ा पार्टी आलाकमान तक पहुंचाई है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने अबतक अपने 17 सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया है. यही नहीं 5 विधायकों का विधानसभा ही बदल दिया है.

क्योंकि तेजस्वी यादव हर हाल में अधिक से अधिक जीत चाहते हैं. इनमें छह उन विधायकों के टिकट कटे हैं, जिनकी सीटें महागठबंधन में वाम दलों को दे दी गई हैं. शेष 11 विधायकों को पार्टी ने सीट जिताऊ न मानते हुए उनकी जगह दूसरे प्रत्याशियों को उतारा है. हालांकि, इनमें दो टिकट सीटिंग विधायकों के परिजनों को भी दिये गये हैं. इन विधायकों के बारे में बताया जा रहा है कि जनता से दूरी बनाए रखने के कारण लोगों का भरोसा खो चुके थे. इस बार हारने का खतरा था.

तेजस्वी यादव ने बेटिकट करने वाले विधायकों को इस बार भरोसा नहीं किया कि वह इस बार भी जीत कर सदन में आएंगे. ऐसे में तेजस्वी ने विधानसभा चुनाव में कई नए चेहरों पर भरोसा जताया हैं. जिसके कारण तेजस्वी ने कई विधायकों को बेटिकट कर दिया. उनकी जगह पर नए चेहरों पर भरोसा जताया हैं.

सूत्रों के मुताबिक राजद के इन सीटिंग विधायकों ने अपनी पीड़ा पार्टी आलाकमान तक पहुंचाई है. पार्टी आलाकमान ने हाल ही में 10 नंबर बंगले में अलग-अलग बुलाकर सभी को आश्वस्त किया है कि महागठबंधन को जिताने के लिए मेहनत कीजिए. सरकार बनने पर सभी को एडजस्ट किया जायेगा.

पार्टी ने टिकट से वंचित रह गये विधायकों को संतुष्ट करने के लिए कई तरीके अपनाये हैं. उदाहरण के लिए सहरसा से लवली आनंद को सिंबल वहां के सीटिंग विधायक की मौजूदगी में दिया गया ताकि उसका सकारात्मक संवाद जाये. संभव है कि अब भी दो से तीन बडे नामी राजद नेताओं की सीट बदली जा सकती है.

पांच सिटिंग विधायकों की सीटें बदली गईं हैं, उनमें पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को महुआ के बदले हसनपुर में उतारा गया है. भोला यादव को बहादुरपुर से हटा कर हायाघाट सीट से उम्मीदवार बनाया गया. पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को राजापाकर से हटाकर पातेपुर में उतारा गया है, जबकि यदुवंश यादव को पिपरा के बदले निर्मली सीट दी गई है.

अब्दुल बारी सिद्दीकी को अलीनगर के बदले केवटी से उतारा जायेगा. तेजस्वी ने गोरेयाकोठी से सत्यदेव प्रसाद सिंह, तरैया से मुद्रिका राय, गडखा से मुनेश्वर चौधरी, सहरसा से अरुण यादव, सिमरी बख्तियारपुर से जफर आलम, मखदुमपुर से सूबेदार दास, केसरिया से डॉ राजेश कुमार, बरौली से नेमतुल्लाह, हरिसिद्धि से राजेंद्र कुमार, संदेश से अरुण कुमार और अतरी से कुंती देवी को बेटिकट कर दिया है.

जिन 5 विधायकों का विधानसभा क्षेत्र भी बदल दिया है. इन विधायकों की सीटें माले और सीपीआइ को चली गई हैं. इनमें मोहम्मद नवाज आलम की आरा सीट और संजय कुमार की काराकाट सीट माले को दे दी गी है, जबकि गुलाब यादव की झंझारपुर सीट राजद ने सीपीआइ को दे दी है. वहीं, तेघड़ा के वीरेंद्र कुमार अब जदयू चले गये हैं. यह सीट भी सीपीआइ को दे दी गई है. पालीगंज के विधायक जयवर्धन यादव जदयू में चले गये हैं. यह सीट माले को दे दी गई है. वहीं जदयू से राजद में आये श्याम रजक की फुलवारीशरीफ सीट भी माले को दे दी गई है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाआरजेडीकांग्रेसतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह