लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: राजद का नारा, 'तेजस्वी भव: बिहार' गाने में नीतीश सरकार पर हमला, देखिए वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2020 17:07 IST

बिहार में घोटाले, हत्या, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की गई है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर हमला बोला. शिक्षा-रोजगार और कोरोना जैसे मुद्दे पर कई सवाल पूछे.

Open in App
ठळक मुद्दे दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए हर दलों में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर भी लग रही है और नामांकन भी जारी है.बिहार के हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं. 15 साल से बिहार में सिर्फ तमाशा हो रहा है. राजद का कैंपन वीडियो भी रिलीज किया गया. 'तेजस्वी भव: बिहार' गाने में नीतीश सरकार पर हमला बोला गया है.

पटनाः बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव प्रचार में धार आने लगी है. रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गया में रैली की तो वहीं आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत किया.

वे वर्चुअल माध्यम से दो दिनों में 35 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए कार्यकर्ताओं और वहां की आम जनता को संबोधित कर एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील करेंगे. इधर, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए हर दलों में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर भी लग रही है और नामांकन भी जारी है.

विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने चुनावी कैंपेन वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में बिहार में घोटाले, हत्या, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की गई है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर हमला बोला. शिक्षा-रोजगार और कोरोना जैसे मुद्दे पर कई सवाल पूछे.

इसी के साथ राजद का कैंपन वीडियो भी रिलीज किया गया. 'तेजस्वी भव: बिहार' गाने में नीतीश सरकार पर हमला बोला गया है. सांसद मनोज झा ने कहा कि 15 साल में बिहार में सिर्फ बदहाली की तस्वीर हैं. चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य सब बदहाल है. बिहार के हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं. 15 साल से बिहार में सिर्फ तमाशा हो रहा है.

मनोज झा ने राजद के चुनावी कैंपेन वीडियो को जारी किया. चुनावी वीडियो में तेजस्वी के कई फोटो और वीडियो को दिखाया गया है. कभी बाढ़ पीड़ितों से मिलते तो कभी आम आदमी की समस्या को सुनते हुए दिखाया गया है. नारा दिया गया है इस बार तेजस्वी तय है.

मनोज झा ने कहा कि इस बार तेजस्वी तय है के बारे में बिहार के लोग, बिहार के कर्मचारियों ने तय कर दिया है. उन्होंने बक्सर में महिला से गैंगरेप की घटना पर कहा कि इस तरह की घटना से रोंगटे खडे हो जाते हैं. इस तरह की घटना रोकने में सरकार फेल हैं. 

मनोझ झा ने मंजू वर्मा के विवादित बयान पर कहा कि मैं उनके सिर्फ स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. इस तरह का बयान किसी को लेकर ठीक नहीं हैं. चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ जा रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि आप समाज में जहर बोने का काम करें. वह बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. उन्होंने कहा कि राजद का कल से चुनाव प्रचार अभियान शुरू होगा.

इसबीच, बिहार चुनाव को लेकर जदयू ने आज ‘निश्चयी नीतीश’ अभियान की शुरुआत कर दी. इस अभियान के जरिए युवाओं को पार्टी से डिजिटल माध्यम से जोडा जा रहा है. अभियान से जुडने के लिए सांसद ललन सिंह ने मोबाइल नंबर 85879-85879 भी जारी किया है.

इस पर मिस्ड कॉल करके पार्टी से जुड़ा जा सकता है. इसके अलावा "वोट फार नीतीश डाट काम" पोर्टल भी लॉन्च किया गया है. पोर्टल पर खुद की जानकारी देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है. अभियान की लॉन्चिंग के दौरान सांसद ललन सिंह ने कहा ‘15 सालों में नीतीश कुमार ने विकास के जितने भी काम किए हैं उसे डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.’

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवमीसा भारतीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?