लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: राजद-कांग्रेस के बीच खींचतान, दूसरे चरण में 94 सीट पर मतदान, कई सीटों पर रार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2020 15:38 IST

राजद ने अपने सिटिंग उम्मीदवारों में कुछ बदलाव किया है, लेकिन कांग्रेस ने अपने सभी सिटिंग विधायकों को फिर से मैदान में उतार दिया है. सूत्रों के मूताबिक, 94 सीटों में से 14 सीटें वाम दलों को चली गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजद और कांग्रेस की कुछ सिटिंग सीटें भी हैं. शेष सीटों में लगभग 60 सीटों पर राजद लड़ना चाहता है और 20 कांगेस को देना चाहता है. कांग्रेस इस चरण में लगभग 25 सीटों पर लड़ना चाहती है. उधर, कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रविवार को हुई. चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद सूची अब 14 अक्टूबर को जारी की जा सकती है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में 94 सीटों पर महागठबंधन में राजद-कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है. दोनों ही दल हर हाल में चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारना चाहते हैं.

लेकिन, कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां दोनों अपने उम्मीदवार को जिताऊ बता रहे हैं. राजद ने अपने सिटिंग उम्मीदवारों में कुछ बदलाव किया है, लेकिन कांग्रेस ने अपने सभी सिटिंग विधायकों को फिर से मैदान में उतार दिया है. सूत्रों के मूताबिक, 94 सीटों में से 14 सीटें वाम दलों को चली गई हैं.

इनमें राजद और कांग्रेस की कुछ सिटिंग सीटें भी हैं. शेष सीटों में लगभग 60 सीटों पर राजद लड़ना चाहता है और 20 कांगेस को देना चाहता है. लेकिन, कांग्रेस इस चरण में लगभग 25 सीटों पर लड़ना चाहती है. उधर, कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रविवार को हुई. चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद सूची अब 14 अक्टूबर को जारी की जा सकती है.

नामांकन का समय खत्म होने के बाद ही कांगेस इस चरण की भी अधिकृत सूची जारी करेगी

ऐसे पहले चरण की सूची अगर तय रणनीति के तहत जारी की गई हो तो लगता है नामांकन का समय खत्म होने के बाद ही कांगेस इस चरण की भी अधिकृत सूची जारी करेगी. पार्टी में चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों को सिम्बल अंतिम दिन देती है नामांकन खत्म होने के बाद सूची सार्वजनिक करती है.

कांग्रेस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पहले चरण के 21 उम्मीदवारों के साथ दूसरे चरण की चार सीटों के सिटिंग उम्मीदवारों को पार्टी सिम्बल दे दिया गया है. इसमें कुशेश्वरस्थान से डॉ. अशोक राम, बेगूसराय से अमिता भूषण, भागलपुर से अजित शर्मा और बेतिया से मदन मोहन तिवारी को सिम्बल मिल गया है.

अलौली सीट राजद की है, लेकिन कांग्रेस ने उसपर भी दावा ठोका है. कांग्रेस वैशाली से वीणा शाही को चुनाव लडाना चाहती है. लेकिन राजद यह सीट हाल ही रालोसपा के राजद में आये पूर्व मंत्री वृशिण पटेल के लिए चाहती है. हालांकि, वीणा शाही का पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी अच्छे संबंध है. लेकिन राजद वृष्णि पटेल को भी निराश नहीं करना चाहता है.

इसी तरह मुजफ्फरपुर सीट के लिए भी राजद ने कोई उम्मीदवार तय किया है, लेकिन कांग्रेस विजेन्द्र चौधरी के लिए यह सीट मांग रही है. पारू से कांग्रेस पूर्व केन्द्रीय मंत्री उषा सिंह के पुत्र को उतारेगी. जबकि राजापाकर से कांग्रेस ने प्रतिमा देवी को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा बाल्मिकीनगर सीट भी कांग्रेस मिल गया है. कांग्रेस ने लालगंज से निखिल कुमार के संबंधी राकेश कुमार पप्पू को टिकट दे दिया है.

राजद ने भी अपने कुछ सिटिंग उम्मीदवारों में बदलाव के साथ अधिकतर नाम तय कर लिये

उधर, राजद ने भी अपने कुछ सिटिंग उम्मीदवारों में बदलाव के साथ अधिकतर नाम तय कर लिये हैं. राजद सूत्रों के अनुसार कल्याणपुर से मनोज यादव, मधुबन से मदन साह, शिवहर से चेतन आनंद, बेलसंड से संजय कुमार गुप्ता, राजनगर से रामअवतार पासवान, कांटी से मो. इश्रायल मंसूरी, बैकुंठपुर से प्रेमशंकर यादव, सिटिंग सीट बरोली से नेमतुल्लाह को बदलकर रेयाजुल हक राजू, हथुआ से राजेश कुशवाहा, गोरैया कोठी से नूतन वर्मा, एकमा से श्रीकांत यादव, तरैया से सिपाही लाल मेहता, छपरा से रणधीर, सिटिंग सीट गरखा से मुनेश्वर चौधरी की जगह सुरेन्द्र राम का नाम तय किया है.

इसके अलावा अमौर से सुनील राम, परसा के विधायक और लालू प्रसाद यदव के समधी चंद्रिका राय जदयू में चले गये हैं. लिहाजा राजद ने वहां से छोटे लाल यादव को टिकट दिया है. हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया, महुआ से मुकेश रोशन, महनार से रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी को लड़ने का फैसला किया है.

वहीं, साहेबपुर कमला के सिटिंग विधायक श्रीनारायण यादव की जगह इस बार उनके पुत्र ललन यादव को मैदान में उतारा गया है. गोपालपुर शैलेश कुमार, नाथ नगर से अली अशरफ सिद्दीकी, अस्थावां से अनिल महाराज, इस्लामपुर से राकेश रोशन और कुम्हरार से डॉ. धमेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है