लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः राहुल-तेजस्वी ने पीएम मोदी की कोशिशों के बाबजूद नहीं बदलने दिया चुनावी एजेंडा

By शीलेष शर्मा | Updated: November 5, 2020 20:43 IST

राहुल का ट्वीट राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के एजेंडे को बदलने की भरसक कोशिश की.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने ट्वीट किया " हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार, आप तक पहुंचायेगी रोज़गार, किसान का कर्ज़ माँफ, बिजली बिल हाफ़।कभी पाकिस्तान तो कभी अन पढ़ युवराज लेकिन राहुल और तेजस्वी ने चुनाव के एजेंडे को मुख्य मुद्दों से भटकने नहीं दिया।जाति आधारित चुनाव के बिहार पहचाना जाता था वह जाति का मुद्दा मौजूद रहते हुये रोज़गार की आड़ में छिप गया। 

नई दिल्लीः बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत को लेकर आश्वस्त राहुल गाँधी ने अंतिम चरण के मतदान से पहले बिहार के मतदाताओं को भरोसा दिया कि महागठबंधन ने जो वादे किये हैं वह पूरे होंगे ,राहुल ने ट्वीट किया " हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार, आप तक पहुंचायेगी रोज़गार, किसान का कर्ज़ माँफ, बिजली बिल हाफ़।

बेटियों को मुफ़्त शिक्षा और इंसाफ सब वर्गों की तरक़्क़ी से बाधाएं साफ़। उद्योग -व्यापार लायेंगे ,नया बिहार बनायेंगे। " राहुल का ट्वीट राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के एजेंडे को बदलने की भरसक कोशिश की ,कभी जंगल राज ,तो कभी हिन्दू -मुसलमान ,कभी पाकिस्तान तो कभी अन पढ़ युवराज लेकिन राहुल और तेजस्वी ने चुनाव के एजेंडे को मुख्य मुद्दों से भटकने नहीं दिया।

इसी रणनीति के तहत राहुल ने ताबूत में आखिरी कील ठोंकने के लिये ट्वीट किया जिसमें उन वादों को दोहराया गया जो महागठबंधन ने मतदाताओं के सामने रखे थे। हैरानी की बात तो यह रही की जिस जाति आधारित चुनाव के बिहार पहचाना जाता था वह जाति का मुद्दा मौजूद रहते हुये रोज़गार की आड़ में छिप गया। 

असदुद्दीन ओवेसी को भी कांग्रेस ने अंतिम चरण के मतदान से पहले बे नक़ाब कर दिया और पूछा कि जो नेता अपने प्रदेश में केवल 9 सीटों पर चुनाव लड़ता हो तो बिहार में 24 सीटों पर चुनाव लड़ कर किसकी मदद कर रहे हैं। ओवेसी ने जो काम महाराष्ट्र में किया वही बिहार में करने आये हैं ,कांग्रेस मुसलमान वोटों को एकजुट रखने के लिये ओवेसी के चेहरे पर पड़े नक़ाब को उतार रही थी। यह साफ़ करने के लिये कि ओवेसी भाजपा के लिये बिहार आये हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनातेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीअसदुद्दीन ओवैसीराहुल गांधीकांग्रेसआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट