लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: कल मतदान, 78 सीट, विधानसभा अध्यक्ष और 12 मंत्री चुनावी मैदान में, 1204 उम्मीदवार, जानिए सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2020 18:10 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होगा जहां सभी निगाहें राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी महागबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी है.

Open in App
ठळक मुद्देइस चरण में राज्य सरकार के 12 मंत्रियों के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता भी चुनावी ताल ठोक रहे हैं. शनिवार को होने वाले मतदान में करीब 2.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चरण में विधानसभा के स्पीकर और राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों समेत 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल 7 नवंबर को होने जा रहा है. 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. इस चरण के सियासी रण में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है.

इसमें से कई कद्दावर चेहरे दोबारा वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जबकि कई पलटवार को तैयार हैं. ऐसे में बिहार सरकार के मंत्रियों के लिए तीसरा चरण काफी खास है. इस चरण में राज्य सरकार के 12 मंत्रियों के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता भी चुनावी ताल ठोक रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होगा जहां सभी निगाहें राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी महागबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी है.

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीसरे और अंतिम चरण में जिन 78 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है वे 15 जिलों में स्थित हैं और यहां शनिवार को होने वाले मतदान में करीब 2.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण में विधानसभा के स्पीकर और राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों समेत 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं. विधानसभा के अलावा शनिवार को वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिये भी वोट पड़ेंगे.

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 31 में 26 मंत्री विधानसभा के सदस्य हैं, इसमें 24 चुनावी मैदान

बिहार में इस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 31 में 26 मंत्री विधानसभा के सदस्य हैं. इसमें 24 चुनावी मैदान में हैं. दो सदस्यों के गुजरने के बाद उनके परिजनों को टिकट दिया गया है. जबकि अन्य पांच मंत्री विधान परिषद के सदस्य हैं.

इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार शामिल हैं. ऐसे में 10 नवंबर को आने वाला चुनाव का परिणाम न सिर्फ हार-जीत तय करेगा, बल्कि सभी प्रमुख दलों की राजनीतिक हैसियत भी तय कर देगा.

यह शायद पहला मौका है, जब प्रदेश में पांच गठबंधन चुनावी रण में हैं. इस बार राजग के साथ दो बडे़ चेहरे (मोदी और नीतीश) हैं तो महागठबंधन का नेतृत्व संभालने वाले तेजस्वी यादव आत्मविश्वास से लबरेज हैं. जबकि लोजपा, ग्रैंड यूनाइटेड सेक्युलर फ्रंट और पीडीए से सभी को परिणाम से बड़ी उम्मीदें है.

सिद्दकी ने प्रधानमंत्री मोदी को दंगाई मुख्यमंत्री कहा

इसबीच तीसरे चरण के मतदान से पहले राजद नेता और लालू यादव के करीबी अब्दुल बारी सिद्दकी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. सिद्दकी ने प्रधानमंत्री मोदी को दंगाई मुख्यमंत्री कहा है. सिद्दकी के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है.

अब्दुल्ल बारी सिद्दकी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी को लग ही नहीं रहा है कि वो एक राज्य के दंगाई मुख्यमंत्री नहीं देश के प्रधानमंत्री हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव से पहले सिद्दकी के इस बयान पर राजनीतिक गर्मी बढ़ सकती है.

अब्दुल बारी सिद्दकी राजद के वरिष्ठ नेता हैं और लालू यादव के करीबी माने जाते हैं. सिद्दकी नीतीश और तेजस्वी की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. सिद्दकी इसबार चुनाव में दरभंगा के केवटी से चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले वह दरभंगा जिले के ही अलीनगर से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं, लेकिन इसबार उन्हें भी सीट बदलना पड़ा है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?