लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः नीति आयोग ने नीतीश के शासन को बताया फ़िसड्डी, विकास कामों पर उठाए सवाल, 28 राज्यों में सबसे ग़रीब

By शीलेष शर्मा | Updated: October 22, 2020 19:06 IST

आयोग ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिये 62 बिंदुओं पर देश के 28 राज्यों का मूल्यांकन किया और पाया कि अन्य राज्यों की तुलना में शासन व्यवस्था को लेकर बिहार पूरी तरह फ़िसड्डी साबित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल इस रिपोर्ट में नीतीश के शासन को सबसे नाकारा शासन घोषित किया है।रिपोर्ट ने विपक्ष को नीतीश सरकार पर हमला करने के लिये बड़ा मुद्दा हाथ दे दिया है। ग़रीबी बड़ा बिंदु था, आयोग ने पाया कि आज भी बिहार इन 28 राज्यों में सबसे ग़रीब प्रदेश है।

नई दिल्लीः बिहार चुनाव जिस समय अपने चरम पर है नीति आयोग की 2019 -2020  सस्टेनेबल डवलपमेंट ग्रोथ रिपोर्ट ने नितीश सरकार को बेनक़ाब कर दिया है।

दरअसल इस रिपोर्ट में नीतीश के शासन को सबसे नाकारा शासन घोषित किया है। आयोग ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिये 62 बिंदुओं पर देश के 28 राज्यों का मूल्यांकन किया और पाया कि अन्य राज्यों की तुलना में शासन व्यवस्था को लेकर बिहार पूरी तरह फ़िसड्डी साबित हुआ है। इस रिपोर्ट ने विपक्ष को नीतीश सरकार पर हमला करने के लिये बड़ा मुद्दा हाथ दे दिया है। 

आयोग ने रिपोर्ट तैयार करने के लिये जो बिंदु निर्धारित किये उसमें ग़रीबी बड़ा बिंदु था, आयोग ने पाया कि आज भी बिहार इन 28 राज्यों में सबसे ग़रीब प्रदेश है। राज्य की 33.74 फ़ीसदी आबादी ग़रीबी रेखा के नीचे पायी गयी। 12 वीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ने वाले सर्वाधिक क्षात्र बिहार में पाये गये। 

प्रशिक्षित अध्यापकों की संख्या भी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम पायी गयी है। स्कूली छात्राओं के लिये शौचालयों की संख्या सबसे निम्न स्तर पर पायी गयी। कुपोषण के मामलों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया , प्रदेश के 42 फ़ीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार आज भी बने हुये हैं।

गर्भवती महिलाओं में खून की की कमी का आंकड़ा भी चौंकाने वाला है ,58 फ़ीसदी से अधिक महिलायें इसकी शिकार हैं। शासन और विकास से जुड़े ऐसे अनेक बिंदु हैं जिन पर बिहार सामान्य स्तर तक नहीं पहुँच पाया है, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो अथवा रसोई गैस का आंकड़ा। 

चूँकि जिस आयोग ने यह रिपोर्ट जारी की है उसके अध्यक्ष स्वयं प्रधानमंत्री मोदी हैं ,विपक्ष चुनाव में इसे बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है ,यह कह कर कि भाजपा एक तरफ लोजपा से मिली है तो दूसरी तरफ चुनाव के समय रिपोर्ट जारी कर नितीश पर हमला करा रही है जिससे नितीश के नेतृत्व वाली जेडीयू चुनाव परिणामों में सिमट कर हाशिये पर आ सके। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानीतीश कुमारनीति आयोगनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया