लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: चिराग ने लिखा था नड्डा को पत्र, नीतीश कुमार के खिलाफ ‘लहर’, पिता को राज्यसभा सीट देने को लेकर ‘अपमानित’ किया

By भाषा | Updated: October 8, 2020 22:42 IST

दावा किया कि जद (यू) अध्यक्ष ने ऐसे समय में लोजपा के संस्थापक के खराब स्वास्थ्य के बारे में अनभिज्ञता जताई थी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अकसर फोन पर उनके स्वास्थ्य का जायजा लेते थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के खिलाफ ‘‘लहर’’ है जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान हो सकता है। कुमार के कामकाज से नाखुश हैं और कहा कि मोदी की लोकप्रियता जहां बढ़ रही है वहीं मुख्यमंत्री की घट रही है।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से पार्टी के हटने और 243 सदस्यीय विधानसभा में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेने के कारण बताना है।

नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा के अध्यक्ष जे़ पी. नड्डा से आग्रह किया था कि बिहार में राजग के मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश किया जाए और दावा किया था कि नीतीश कुमार के खिलाफ ‘‘लहर’’ है जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

नड्डा को 24 सितम्बर को लिखे पत्र में पासवान ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह सहित राजग के शीर्ष नेताओं के खुलेआम आश्वासन के बावजूद कुमार ने उनके पिता को राज्यसभा की सीट देने को लेकर ‘‘अपमानित’’ किया था। उन्होंने दावा किया कि जद (यू) अध्यक्ष ने ऐसे समय में लोजपा के संस्थापक के खराब स्वास्थ्य के बारे में अनभिज्ञता जताई थी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अकसर फोन पर उनके स्वास्थ्य का जायजा लेते थे।

चिराग पासवान ने अपने पत्र में यह भी दावा किया कि भाजपा के कई नेता कुमार के कामकाज से नाखुश हैं और कहा कि मोदी की लोकप्रियता जहां बढ़ रही है वहीं मुख्यमंत्री की घट रही है। जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि वे एक-दो दिनों में विस्तृत जवाब देंगे। लोजपा के सूत्रों ने कहा कि पत्र को मीडिया में जारी करने का कारण बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से पार्टी के हटने और 243 सदस्यीय विधानसभा में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेने के कारण बताना है।

पार्टी ने कहा है कि वह उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां जद (यू) के उम्मीदवार खड़े होंगे लेकिन भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कुमार द्वारा अपने केंद्रीय मंत्री पिता के ‘‘अपमान’’ का मुद्दा उठाते हुए चिराग पासवान ने दावा किया कि पिछले वर्ष उन्होंने उनके राज्यसभा की उम्मीदवारी का समर्थन करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री को मनाने के लिए रामविलास पासवान उनसे मिलने के लिए बाध्य हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से हमारी पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का अपमान किया उससे लोजपा के नेता आहत और गुस्से में हैं।’’

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020रामविलास पासवानचिराग पासवाननीतीश कुमारजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोक जनशक्ति पार्टीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया