लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: कटिहार में राहुल गांधी बोले-कोरोना के समय पीएम और सीएम ने नहीं की मदद, आप सड़क पर भूखे-प्यासे रहे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 3, 2020 16:57 IST

बिहार के कटिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी ने आपकी मदद नहीं की। आज यही आपसे हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजब आपको जरूरत थी तब ये कहां थे? तब ये भारत के सबसे अमीर लोगों का टैक्स माफ कर रहे थे।राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसान और नौजवान परेशान है। डबल इंजन की सरकार को कहां फुर्सत है।कोरोना के नाम पर देश को बर्बाद कर दिया। पहले घंटी बजवाई और फिर फोन की लाइट जलवाई, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया।

कटिहारः राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। कोरोना के समय आप लोगों को इन्होंने मदद नहीं की। वोट देकर बदला लीजिए। 

बिहार के कटिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी ने आपकी मदद नहीं की। आज यही आपसे हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं। इतनी भी शर्म नहीं है इनमें। जब आपको जरूरत थी तब ये कहां थे? तब ये भारत के सबसे अमीर लोगों का टैक्स माफ कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसान और नौजवान परेशान है। डबल इंजन की सरकार को कहां फुर्सत है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश को क्या फर्क पड़ता है। कोरोना के नाम पर देश को बर्बाद कर दिया। पहले घंटी बजवाई और फिर फोन की लाइट जलवाई, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया।

लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए। जीएसटी ने अर्थव्यवस्था का बुरा हाल कर दिया। नोटबंदी ने रोजगार को खत्म कर दिया। लाखों मजदूर भाई पैदल निकले लेकिन सरकार ने मदद नहीं की। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हम मजदूरों की मदद करना चाहते हैं, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को लूटा है और अब बिहार के लोग उनको जवाब देंगे।

बिहार को लूटा, वादे पूरे नहीं किये और अब राज्य की जनता इनको जवाब देगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर कोरोना वायरस, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इन दोनों ने मिलकर बिहार को लूटा, वादे पूरे नहीं किये और अब राज्य की जनता इनको जवाब देगी। राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार की जनता ने दोनों को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया है और इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

कटिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लाखों मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हुए अपने घर आ रहे थे, तब नीतीश जी और मोदी जी कहां थे? तब मदद नहीं की और अब वोट मांगने आ रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बसों का इंतजाम किया । हम सत्ता में नहीं थे इसलिए लाखों मजदूरों की मदद नहीं कर सके लेकिन हमने अपनी क्षमता अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की।’’

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री विकास तथा रोजगार सृजन के वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा , ‘‘यहां आए युवाओं से मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा, नीतीश जी ने भी यही कहा था, लेकिन कहां हैं नौकरियां ? आज युवा बेरोजगार क्यों है? किसी ने अपना वादा पूरा नहीं किया ।’’ उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि किसान हाल ही में लागू किए गए तीन कानूनों को लेकर मोदी से खफा हैं।

वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके। उन्होंने राज्य में मंगलवार को प्रस्तावित दो जनसभाओं में उनकी ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का भी उल्लेख किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूं। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।’’ उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘ आज बिहार के कुछ ज़िलों में मतदान का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने।’’

बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले 28 अक्टूबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी लोगों ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया था। आगामी सात नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020राहुल गांधीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाइकॉनोमीजीएसटीकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत