लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: राहुल गांधी करेंगे 8 से 10 चुनावी सभा, प्रियंका की योजना रोड शो पर, कांग्रेस का आक्रामक प्रचार तैयार

By शीलेष शर्मा | Updated: October 15, 2020 15:24 IST

बिहार विधानसभा चुनावः कांग्रेस मुख्यालय को प्रचार के लिये स्थानीय नेताओं जो मांग आ रही है उसमें राहुल गाँधी को बुलाने की मांग सबसे अधिक है। प्रियंका गाँधी दो चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल के साथ साथ प्रियंका गाँधी के लिये भी अनेक नेताओं ने पार्टी आला कमान से आग्रह किया है। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने इन मांगों का संज्ञान लेते हुये चुनावी रणनीति की ब्यूह रचना की है।राहुल और प्रियंका गाँधी के राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली करने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिये आक्रामक रणनीति बनाकर चुनावी जंग में उतरने की तैयारी कर ली है। राहुल गाँधी इस चुनाव प्रचार के स्टार प्रचारक होंगे।

चौंकाने वाली बात तो यह है की कांग्रेस मुख्यालय को प्रचार के लिये स्थानीय नेताओं जो मांग आ रही है उसमें राहुल गाँधी को बुलाने की मांग सबसे अधिक है। यह पहला मौका है जब कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवारों ने राहुल को चुनावी सभाओं में बुलाने की मांग की है। राहुल के साथ साथ प्रियंका गाँधी के लिये भी अनेक नेताओं ने पार्टी आला कमान से आग्रह किया है। 

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने इन मांगों का संज्ञान लेते हुये चुनावी रणनीति की ब्यूह रचना की है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राहुल गाँधी बिहार में 8 से 10 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और प्रियंका गाँधी के साथ रोड शो करने की भी योजना बनायी जा रही है। इसके अलावा प्रियंका गाँधी दो चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।

राजद के साथ गठबंधन होने के बावजूद अभी तक राहुल और प्रियंका गाँधी के राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली करने का कोई कार्यक्रम नहीं है। राहुल और प्रियंका के अलावा जो नेता चुनाव प्रचार का हिस्सा होंगे उनमें तारिक़ अनवर, शकील अहमद, मीरा कुमार ,गुलामनबी आज़ाद ,भूपेश बघेल ,पी एल पुनिया,रणदीप सुरजेवाला ,शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। 

चुनाव प्रचार की रणनीति में प्रचार के लिये जिन मुद्दों को शामिल किया गया है उनमें प्रवासी मज़दूरों का पलायन ,कोरोना में बिहार की बदहाल व्यवस्था, नीतीश सरकार की जन विरोधी नीतियाँ, भाजपा के झूठे वादे, बेरोज़गारी प्रमुख हैं। कांग्रेस को चुनाव प्रचार में कन्हैया कुमार का भी साथ मिल रहा है। माना जा रहा है कि कन्हैया कुमार कुछ चुनिंदा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं। सोनिया गाँधी वर्चुअल रैली के ज़रिये प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगी 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनासोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीकांग्रेसनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos