लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 70 सीट पर चुनाव, पांच-पांच सदस्यीय सोशल मीडिया टीमें तैनात, नारा दिया-‘13 साल से तड़पता बिहार’

By भाषा | Updated: October 22, 2020 17:29 IST

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया के मुताबिक, युवा कांग्रेस महागठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की भी हरसंभव मदद कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वहां युवा कांग्रेस का एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं 4-4 सहयोगी लगाए गए हैं।महागठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वहां हम उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं।‘एनडीए हटाओ-बिहार बचाओ’, ‘13 साल से तड़पता बिहार’, ‘नीतीश हटाओ-बिहार बचाओ’ जैसे कई अभियान चलाएं हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस की युवा इकाई ने बिहार विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की मदद के लिए पांच-पांच सदस्यीय सोशल मीडिया टीमें तैनात की हैं तथा महागठबंधन के रोजगार संबंधी चुनावी वादों को लोगों तक पहुंचाने के लिए वह सोशल मीडिया मंचों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया के मुताबिक, युवा कांग्रेस महागठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की भी हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जिन 70 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वहां युवा कांग्रेस का एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं 4-4 सहयोगी लगाए गए हैं।

जहां महागठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वहां हम उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं।’’ वालिया ने यह भी कहा, ‘‘बिहार में युवा कांग्रेस ने अब तक ‘बिहार बोले रोजगार दो’, ‘सुशासन तैर रहा है’, ‘कांग्रेस फॉर बिहार’, ‘एनडीए हटाओ-बिहार बचाओ’, ‘13 साल से तड़पता बिहार’, ‘नीतीश हटाओ-बिहार बचाओ’ जैसे कई अभियान चलाएं हैं।’’

उनका कहना है, ‘‘ वायरस के कारण पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहमियत बहुत ज्यादा है। जनता तक पहुंचने का यह मुख्य जरिया है। यह हमारे लिए एक अवसर है। हम बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए हर मंच का इस्तेमाल कर के लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।’’

भाजपा का घोषणापत्र ‘झूठ का संकल्प पत्र’, नीतीश ने बिहार को पिछड़ेपन के गर्त में पहुंचाया : कांग्रेस

कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा पत्र को ‘झूठ का संकल्प पत्र’करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पिछले 15 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की जदयू-भाजपा सरकार के नाकारापन ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन के गर्त में पहुंचा दिया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तहत नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्य से संबंधित रिपोर्ट इस बात की गवाह है कि नीतीश कुमार सरकार ने बिहार को सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन के गर्त में पहुंचा दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ सुशासन के नाम पर सत्ता की सरपरस्ती में बेरोजगारी, निकम्मापन और नाकारापन परोसा गया और बिहार को बदहाली की कगार पर ला खड़ा किया। क्या ‘फिसड्डी बाबू’जवाब देंगे?’’ कांग्रेस नेता ने भाजपा के घोषणा पत्र को ‘झूठ का संकल्प पत्र’ करार दिया और कहा कि इसे कूड़ेदान में डाल देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, उसका क्या हुआ? बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ? सुरजेवाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की बात को खारिज कर दिया है, यह अपमानजनक है और नीतीश कुमार को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने बृहस्पतिवार को संकल्प पत्र ‘आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप 2020-25' जारी किया जिसमें तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने सहित शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में 19 लाख नये रोजगार देने, कोरोना वायरस से बचाव के लिए नि:शुल्क टीका लगाने, महिलाओं के लिये माइक्रो फाइनेंस की नयी योजना लाने और बिहार को आईटी हब बनाने सहित 11 संकल्प व्यक्त किये गए हैं। नौकरी देने के भाजपा के संकल्प पत्र के वादे पर तंज करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सुशील मोदी-नीतीश कुमार कहते हैं नौकरी के लिए पैसा है ही नहीं है और नौकरियां देने के लिये 58,000 करोड़ रुपये चाहिये, तब फिर इतने लोगों को रोज़गार कहां से देंगे? 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है