लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: सीएम नीतीश को वोट न दें, चिराग पासवान बोले-अगली सरकार लोजपा-भाजपा की बनेगी

By भाषा | Updated: October 5, 2020 18:10 IST

दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मतदाताओं से कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) को मत देने से कल उनके बच्चे बाहर जाने के लिए मजबूर होंगे।28 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन चरण के चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगा। लोजपा ने रविवार को "वैचारिक मतभेद" का हवाला देते हुए जद (यू) के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया।

नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोगों से अपील की है कि वे नीतीश कुमार के जद (यू) के पक्ष में मतदान नहीं करें।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी।

चिराग पासवान ने एक खुले पत्र में बिहार के मतदाताओं से कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) को मत देने से कल उनके बच्चे बाहर जाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन चरण के चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगा। लोजपा ने रविवार को "वैचारिक मतभेद" का हवाला देते हुए जद (यू) के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया।

भाजपा राजग की प्रमुख घटक है और उसने पहले ही नीतीश कुमार को राज्य में गठबंधन का नेता घोषित कर दिया है। पासवान ने कहा, ‘‘यह बिहार के इतिहास में सबसे निर्णायक क्षण है। यह राज्य के 12 करोड़ लोगों के जीवन और मृत्यु का प्रश्न है और हमारे पास खोने का समय नहीं है... लोजपा के लिए आगे की राह आसान नहीं है। लेकिन हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।’’

उन्होंने कहा कि सभी लोजपा विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। पासवान (37) ने अपने बीमार पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का भी जिक्र लिया जिनकी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हृदय का आपरेशन हुआ है। उन्होंने अपने "बिहार पहले, बिहारी पहले" दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके पिता को इस बात पर गर्व होगा कि उनका बेटा उस मुद्दे पर कायम है, जिसे उन्होंने उठाया था। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाजेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारचिराग पासवानरामविलास पासवानजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस