लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: परिणाम आने से पहले ही तेजस्वी यादव बन गए सीएम, राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों से पटना की सड़कों को पाटा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2020 19:24 IST

पटना की सड़कों पर तेजस्वी यादव के पोस्टर लग चुके हैं और लिखा है कि, बिहार के होने वाले युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. 

Open in App
ठळक मुद्देराजद कार्यकर्ता आज उनको जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री कहकर भी बधाइयां दे रहे हैं.सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील की है कि परिणाम कुछ भी हो, लेकिन सयंम और अनुशासन नहीं खोना है.तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर चर्चा जोरों से कार्यकर्ताओं के बीच हो रहा है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आने हैं, लेकिन तेजस्वी यादव आज ही राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं. परिणाम आने से पहले ही राजद के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

आज राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और राजद कार्यकर्ता आज उनको जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री कहकर भी बधाइयां दे रहे हैं. आज पटना की सड़कों पर तेजस्वी यादव के पोस्टर लग चुके हैं और लिखा है कि, बिहार के होने वाले युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. 

इन पोस्टरों में राबडी देवी और लालू प्रसाद यादव की तस्वीर भी है. हालांकि राजद ने एक पत्र जारी कर सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील की है कि परिणाम कुछ भी हो, लेकिन सयंम और अनुशासन नहीं खोना है. बावजूद इसके प्रदेश राजद कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है और तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर चर्चा जोरों से कार्यकर्ताओं के बीच हो रहा है.

इधर, गहमागहमी देखकर एक बार तो प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को सर्वे के नतीजों पर विश्वास न करके सयंम बरतने को कहा है. लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने अतिउत्साहित होकर पटना की सड़कों पर मुख्यमंत्री बनने से पहले ही पोस्टरों में मुख्यमंत्री घोषित कर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई तक दे डाली.

दरअसल, तेजस्वी का आज जन्मदिन भी है और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बता रहे हैं. यहां बता दें कि पूरे राज्य में 55 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं, जहां पर सुबह 8 बजे से ही गिनती शुरू हो जाएगी.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया