लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result: बिहार में नतीजों से पहले कांग्रेस को सताने लगा हॉर्स ट्रेडिंग का डर! विधायकों को एकजुट रखने की तैयारी शुरू

By विनीत कुमार | Updated: November 10, 2020 11:25 IST

Bihar Assembly Election Result 2020: बिहार में विधान सभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कांग्रेस ने शुरू की अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायदजीत की घोषणा के बाद कांग्रेस के हर उम्मीदवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता से संपर्क करने का निर्देश

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नतीजों से पहले ही कांग्रेस में विधायकों को एकजुट रखने की कोशिशें भी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार सभी उम्मीदवारों को ये निर्देश दिए गए हैं कि जीत के बाद वे तुरंत वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करें। साथ ही किसी विशेष परिस्थिति में विधायकों को राजस्थान या पंजाब भेजने की भी तैयारी रखी गई है।

चुनाव के बाद आए ज्यादात एग्टिज पोल ने बताया है कि बिहार में कांटे का मुकाबला है और महागठबंधन के सत्ता में आने की उम्मीद ज्यादा है। ऐसे में अगर कहीं मामला फंसता है तो कांग्रेस कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती है। सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे जीत के बाद फौरन समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे रणदीप सुरजेवाला से संपर्क करें।   

वहीं, बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा के अनुसार जेडीयू-भाजपा सरकार बनाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं, ऐसे में सावधानी जरूरी है। उन्होने कहा कि पार्टी को बिहार सहित कई राज्यों में टूट का सामना करना पड़ा है। 

इस बीच हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा है कि जिन लोगों ने देश को बेचने का काम किया, उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं। संजय जयसवाल ने कहा कि इन लोगों को इतिहास में झांकना चाहिए कि इन्होंने कैसे देश में हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया।

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने भी मंगलवार को कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के लोग एग्जिट पोल देखकर खुश हो रहे हैं, लेकिन वास्तविक रिजल्ट में एनडीए की जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।

बता दें कि बिहार में तीन चरण में विधानसभा चुनाव हुए हैं और आज वोटों की गिनती हो रही है। बिहार में 243 सदस्यों वाले विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का है। कांग्रेस चुनावी मैदान में आरजेडी के साथ गठबंधन के तहत उतरी है और 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट