लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले आयाराम-गयाराम का खेल, कई नेताओं ने बदला पाला, RLSP के प्रदेश अध्यक्ष ने थामा लालू का हाथ

By भाषा | Updated: September 29, 2020 07:31 IST

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही नेताओं के पाला बदलने का क्रम भी तेज हो गया है। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी जहां आरजेडी में शामिल हो गए वहीं, लवली आनंद भी लालू की पार्टी में शामिल हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरालोसपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी आरजेडी में हुए शामिलबाहुबली आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद भी RJD में शामिल, मोहम्मद फिरोज हुसैन JDU में शामिल हुए

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सोमवार को सत्ताधारी जद (यू) और प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने के साथ राज्य में “आयाराम गयाराम” की राजनीति जारी रही।

प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन में राजद की सहयोगी रालोसपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने सोमवार को लालू प्रसाद की पार्टी का दामन थाम लिया।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव ने भूदेव को अपनी पार्टी की सदस्यता रालोसपा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली से लौटने के कुछ देर बाद दिलायी।

कुशवाहा के राजग में वापसी को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात होने की चर्चा है। महागठबंधन में असंतुष्ट चल रहे कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को पटना में आयोजित रालोसपा की एक आपात बैठक के दौरान कहा था कि राजद ने जिस नेतृत्व (तेजस्वी यादव) को खड़ा किया है उसके पीछे रहकर प्रदेश में परिवर्तन लाना संभव नहीं। उन्होंने कहा था कि बिहार की जनता चाहती है कि नेतृत्व ऐसा हो जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ठीक से खड़ा हो सके।

लवली आनंद आरजेडी में शामिल

इससे पहले, राजद ने 1990 के दशक के बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद को भी अपनी पार्टी में शामिल किया। आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गयी थी और वह जेल में है।

लवली आनंद अपने बेटे चेतन आनंद के साथ राजद में शामिल होने के लिए तेजस्वी के आवास पर पहुँचीं जिसके बाद उनके बेटे के भी राजनीति के क्षेत्र में उतरने की अटकलें लगायी जानी शुरू हो गयी हैं। लवली आनंद ने कहा, ‘‘खुले मन से हमलोग राजद में आए हैं क्योंकि प्रदेश की नीतीश सरकार ने धोखा देने का काम किया है। पुरूषार्थियों को जेल भेजकर शासन चलाने वालों को जनता जवाब देगी।''

जेडीयू में मोहम्मद फिरोज हुसैन

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) में सोमवार को मोहम्मद फिरोज हुसैन को शामिल किया गया जिन्होंने पिछले साल डेहरी विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और भाजपा के उम्मीदवार के हाथों पराजित हो गए थे। फिरोज, राजद के दिग्गज नेता इलियास हुसैन जो लालू प्रसाद की पार्टी के शासनकाल में मंत्री भी रहे थे, के पुत्र हैं।

बिटुमिन घोटाला मामले में 2018 में सजा सुनाये जाने के बाद इलियास की बिहार विधानसभा से सदस्यता जाने पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी थी। जद (यू) में शामिल होने पर, फिरोज ने पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार और उनके ‘‘2005 में सत्ता संभालने के बाद से राज्य में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की।’’

इस बीच, जन अधिकार पार्टी के संस्थापक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चंद्रशेखर आज़ाद रावण की भीम आर्मी के साथ वैकल्पिक मोर्चा बनाने की सोमवार को घोषणा की। इससे कुछ दिन पूर्व ही एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता देवेंद्र यादव के साथ मिलकर एक ‘‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस’’ बनाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०आरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?