लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: महागठबंधन में सीटों का बंटवारा, आरजेडी-144, कांग्रेस-70 और लेफ्ट 29 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2020 19:33 IST

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। राजद के तेवर सहयोगियों की नाराजगी के बाद नरम पड़े हैं। इतना ही नहीं वाम दल भी महागठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा की 243 सीटों में से राजद 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस को 70 सीटें मिली हैं। 2015 में राजद 100 सीटों पर जबकि, कांग्रेस 43 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।इसमें राजद ने 80 तो कांग्रेस ने 27 सीटें पर जीत दर्ज की थी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। बिहार में 243 विधानसभा सीट है। राजद 144 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस को 70 सीट मिली हैं। 2015 में कांग्रेस, राजद और जदयू मिलकर चुनाव लड़े थे। लेफ्ट दल को 29 सीट मिली हैं। वाल्मिकीनगर सीट पर उपचुनाव होने को है। यह सीट कांग्रेस को दी गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 लाख नौकरियां देंगे।

एनडीए की हार हुई थी। इस बार जदयू भाजपा के साथ हैं। महागठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई(माले), सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा हैं। राजद के तेवर सहयोगियों की नाराजगी के बाद नरम पड़े हैं। इतना ही नहीं वाम दल भी महागठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं। 

हालांकि, मंच से ही वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर गठबंधन दल के सभी नेताओं को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरजेडी ने उनके पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है। 

महागठबंधन और एनडीए में सीट को लेकर खींचतान मची हुई है। लालू यादव, सोनिया गांधी ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के कारण मामला बिगड़ गया था। बाद में राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फोन पर बात कर स्थिति को संभाल लिया। 

महागठबंधन से कई दल बाहर हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ दी और बसपा से साथ गठबंधन कर लिया। पूर्व सीएम जीतम राम मांझी भी महागठबंधन जहाज से उतर गए। मांझी एनडीए खेमे में आ गए। विधानसभा की 243 सीटों में से राजद 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस को 70 सीटें मिली हैं। 2015 में राजद 100 सीटों पर जबकि, कांग्रेस 43 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

इसमें राजद ने 80 तो कांग्रेस ने 27 सीटें पर जीत दर्ज की थी। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद भी अब तक कांग्रेस और राजद के बीच सीटों के तालमेल को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी 101, जेडीयू 101 और कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

जेडीयू तब महागठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन इस चुनाव में वो अपने पुराने साथी बीजेपी के साथ है और NDA का अहम हिस्सा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA इस बार चुनाव लड़ रही है।गौरतलब है कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन का मुकाबला नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से है। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री युवा तेजस्‍वी यादव में अनुभव की कमी है। अगर लालू प्रसाद यादव जेल में नहीं रहते तो यह मामला सुलझ गया होता। गोहिल ने चेतावनी दी कि कांग्रेस व आरजेडी के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर आरजेडी को नुकसान होगा। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया