लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: जदयू 115, भाजपा 112, हम 7 और वीआईपी 9 सीट पर लड़ेंगे चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2020 17:57 IST

बिहार में 243 सीट है। जनता दल यू (जदयू) 115 सीट पर, भाजपा 112, हम सात सीट और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 9 सीटों पर लड़ेगी। बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होंगे तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चलेगी।संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार NDA के नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार में 'गठबंधन' की सभी बातें हो रही हैं।बीजेपी उनके नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है और NDA 'गठबंधन' में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।

पटनाः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट का बंटवारा हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, देवेंद्र फड़नवीस, जीतन राम मांझी और वीआईपी के मुकेश सहनी मौजूद रहे। 

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। भाजपा ने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी की पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की जद(यू) के साथ उसका गठबंधन अटूट है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि नीतीश कुमार बिहार में हमारे नेता हैं और लोजपा केंद्र में हमारी सहयोगी है।

नीतीश कुमार ने कहा कि राजग ने बिहार चुनाव के लिए सीटों का बंटवारे को अंतिम रूप दिया, 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए जद (यू) 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जबकि भाजपा 121 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जदयू अपनी सीटों में से सात सीटें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को सीटें देगी।

पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे

बिहार में 243 सीट है। जनता दल यू (जदयू) 115 सीट पर, भाजपा 112, हम सात सीट और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 9 सीटों पर लड़ेगी। बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होंगे तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चलेगी।

भाजपा और जदयू में सीट का बंटवारा 50ः50 फार्मूले के तहत हुआ है। यानी की जनता दल यूनाइटेड 122 और भारतीय जनता पार्टी 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पिछले कई दिन से एनडीए की बैठक हो रही है। हम (7) को जदयू ने अपने कोटे से सीट दिया और वीआईपी (9) को भाजपा ने दिया।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बीजेपी चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी, इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है। इससे पहले सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बिहार कोर कमेटी की बैठक हुई. बीजेपी बिहार कोर कमेटी की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव हिस्सा लिए थे।

नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक हुई

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक हुई। बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, सुशील मोदी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। राजग ने बिहार में जद (यू) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव के लिए गठबंधन का नेता घोषित किया है।

बैठक के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार NDA के नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार में 'गठबंधन' की सभी बातें हो रही हैं। बिहार में बीजेपी उनके नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है और NDA 'गठबंधन' में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।

जीतन राम मांझी और वीआईपी के मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल थे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वीआईपी के मुकेश सहनी महागठबंधन के हिस्सा थे। लेकिन सीट बंटवारे को लेकर मनमुटाव हो गया। ये दोनों नेता महागठबंधन को छोड़ कर एनडीए में शामिल हो गए। गौरतलब है कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में NDA का मुकाबला तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले महागठबंधन से है। महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट पार्टियां 31 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई(माले), सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा हैं। महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे।

नीतीश बिहार में राजग के नेता, उनके नेतृत्व को स्वीकार करने वाला ही गठबंधन में रहेगा : भाजपा

भाजपा ने मंगलवार को लोजपा के रुख से असहमति व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में गठबंधन आगे बढ़ रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है। राजग गठबंधन में वही रहेगा जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में स्वीकर करेगा। ’’

जायसवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) ने स्पष्ट कर दिया था कि वह बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव जदयू के साथ नहीं लड़ेगी। लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ेगी । चिराग ने साथ ही यह भी कहा था कि लोजपा की भाजपा से कोई कटुता नहीं है और बिहार चुनाव के बाद भाजपा के साथ लोजपा खड़ी रहेगी। बहरहाल, भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिये भाजपा पूरा प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में गठबंधन की सारी बातें हो रही हैं। जायसवाल ने दावा किया कि नीतीश कुमार 3/4 बहुमत के साथ पुन: बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका आशय लोजपा को राजग से बाहर करने के संबंध में है, भाजपा नेता ने कोई जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनादिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनीतीश कुमारजीतन राम मांझीजेपी नड्डासुशील कुमार मोदीतेजस्वी यादवचिराग पासवानरामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टीमुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया