लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः कब्र‍िस्‍तान और श्‍मशान घाट को लेकर हंगामा, भाजपा विधायकों ने नीतीश सरकार को घेरा, कांग्रेस, वाम दल और राजद ने की नारेबाजी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2022 15:19 IST

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला उठा तो भाजपा विधायकों ने श्मशान की घेराबंदी के लिए नीति बनाने की मांग रख दी.

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष का सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.भाजपा विधायकों ने इसको लेकर हंगामा किया.भाजपा विधायक भी उनके समर्थन में खडे़ हो गए.

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आज छठे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सदन के बाहर और कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के अंदर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस, वाम दल और राजद के विधायकों ने पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

 

राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और गया में पुलिस के द्वारा महिलाओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष का सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कब्र‍िस्‍तान से शुरू हुई बात श्‍मशान घाट तक पहुंच गई. भाजपा विधायकों ने इसको लेकर हंगामा किया.

दरअसल, विधानसभा में कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला उठा तो भाजपा विधायकों ने श्मशान की घेराबंदी के लिए नीति बनाने की मांग रख दी. भाजपा विधायकों का कहना था कि सरकार जब कब्रिस्‍तान की घेराबंदी करवा सकती है तो फिर श्‍मशान और मंदिरों की क्‍यों नहीं? भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने यह मुद्दा उठाया.

इसके बाद अन्‍य भाजपा विधायक भी उनके समर्थन में खडे़ हो गए. इधर सदन के बाहर विपक्षी दलों के सदस्‍यों ने कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा विधायक यह मांग कर रहे थे कि कब्रिस्तान की घेराबंदी के तर्ज पर श्मशान घाटों के साथ-साथ मंदिरों की घेराबंदी भी कराई जाए. 

इसके बाद सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार उन कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाती है, जहां विवाद होने की आशंका होती है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति में कहीं भी इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि श्मशान घाटों की घेराबंदी करवाई जाए. इसके बाद भाजपा विधायक और ज्यादा आक्रामक हो गए.

सदन में श्मशान और कब्रिस्तान को लेकर काफी देर तक शोर-शराबा चलता रहा. इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अपनी पार्टी के विधायकों को बैठने का इशारा करते रहे, लेकिन इसके बावजूद भाजपा के विधायक के नहीं माने. विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा ने कहा कि सरकार विधायक कोष से श्‍मशान, कब्रिस्‍तान और मंदिरों की घेराबंदी पर इसी सत्र में विचार कर जवाब देगी.

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत