लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनावः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बिगड़े बोल, कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को भकचोन्हर कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2021 16:05 IST

Bihar Assembly by-elections:  प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि लगातार राजद के नेताओं की तरफ से कांग्रेस के नेताओं के ऊपर आपत्तिजनक तरीके से टिप्पणी की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देराजद हमेशा मुसलमानों की बात करती है.कांग्रेस और राजद के बीच तकरार और बढ़ गया है.राजद राजद लालू प्रसाद यादव सेक्यूलर होने का ढोंग रचते हैं.

पटनाः बिहार में कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा ’भकचोन्हर दास’ कहे जाने पर कांग्रेस भड़क गई है. लालू की इस आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण कांग्रेस और राजद के बीच तकरार और बढ़ गया है.

 

कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने लालू यादव के बयान को अशोभनीय बताते हुए कहा है कि हमारे बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नाम को जिस तरह लालू यादव ने तोड़ मरोड़ कर अमर्यादित तरीके से पेश किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि लगातार राजद के नेताओं की तरफ से कांग्रेस के नेताओं के ऊपर आपत्तिजनक तरीके से टिप्पणी की जा रही है.

राजद को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर कांग्रेस से अपनी मर्यादा तोड़ दे तो राजद के नेताओं को जवाब मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर राजद को अपनी हार दिखाई दे रही है और इस वजह से वह परेशान है तो कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती. यहां बता दें कि दिल्ली से पटना आने के क्रम में लालू प्रसाद यादव  ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को लेकर अपशब्द का प्रयोग किया.

उन्होंने भक्त चरण दास के नाम को उल्टे तरीके से बोलते हुए उन्हें ’भकचोन्हर दास’ बता दिया. जिसकी काफी आलोचना की जा रही है. इसबीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने राजद और लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजद राजद लालू प्रसाद यादव सेक्यूलर होने का ढोंग रचते हैं.

उन्होंने कहा कि राजद हमेशा मुसलमानों की बात करती है, लेकिन सच तो यह है कि भागलपुर का दंगा लालू प्रसाद यादव के खास कामेश्वर यादव (भागलपुर दंगा के मुख्य आरोपी) ने करवाया था. इसके लिए कामेश्वर यादव को सद्भावना पुरस्कार दिया गया था. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जदयू की सरकार (2005) बनने के बाद भागलपुर के दंगाइयों को सजा मिली थी. उन्होंने आडवाणी की गिरफ्तारी को भी बहुत बड़ा षड्यंत्र बताया है. 

टॅग्स :उपचुनावलालू प्रसाद यादवकांग्रेसकन्हैया कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह