लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस और राजद में दरार, आरजेडी के खिलाफ राहुल गांधी ने उतारे प्रत्याशी, अतिरेक कुमार और राजेश मिश्रा उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2021 21:02 IST

Bihar Assembly by-elections: कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, बिहार विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्र, विधायक डॉ शकील अहमद खान, पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौड़ भी उपस्थित थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने तीन अक्टूबर को दोनों सीटों से सिर्फ अपनी पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दोनों नामों की घोषणा की।भाकपा, माकपा और भाकपा माले से इस उपचुनाव में सहयोग मागेंगे।

पटनाः बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार और तारापुर से राजेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंगलवार की शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दोनों नामों की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि राजग के सभी घटक दलों के नेताओं ने चार दिन पहले एकजुटता प्रदर्शित करते हुए संयुक्त रूप से अपने गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि पांच विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राजद ने तीन अक्टूबर को दोनों सीटों से सिर्फ अपनी पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए।

पिछले साल विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले में पड़ने वाली आरक्षित सीट कुशेश्वरस्थान महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस के हिस्से में आयी थी पर उसके उम्मीदवार 7,000 से कम मतों के अंतर से हार गए थे। झा से यह पूछे जाने पर कि महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की अलग-अलग घोषणा किए जाने के बाद गठबंधन में शामिल अन्य वामदल किसके साथ हैं, उन्होंने कहा कि वे अन्य तीनों घटक दलों भाकपा, माकपा और भाकपा माले से इस उपचुनाव में सहयोग मागेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल किए जाने से नाराज होकर राजद ने एकतरफा अपने उम्मीदवार की घोषणा की है, झा ने कहा कि पिछले 15 दिनों से कन्हैया के कांग्रेस में आने की चर्चा चल रही थी पर किसी ने यह नहीं कहा कि आप उन्हें अपनी पार्टी में शामिल क्यों कर रहे हैं?

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को अपनी पार्टी मजबूत करने का अधिकार है। अगर महागठबंधन में शामिल अन्य सहयोगी दल किसी को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं तो हम उसपर कोई आपत्ति नहीं जताते। उसी तरह हम भी अपनी पार्टी की बुनियाद मजबूत करने में लगे हुए हैं।’’

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बताया कि कन्हैया इस उपचुनाव के दौरान पार्टी की दस रैलियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, बिहार विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्र, विधायक डॉ शकील अहमद खान, पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौड़ भी उपस्थित थे।

टॅग्स :कांग्रेसतेजस्वी यादवकन्हैया कुमारराहुल गांधीलालू प्रसाद यादवआरजेडीसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे