लाइव न्यूज़ :

बिहार: चौकीदार से उठक-बैठक करवाकर माफी मंगवाना जिला कृषि पदाधिकारी को पड़ा महंगा, FIR दर्ज, जाना पड़ेगा जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2020 16:24 IST

अररिया में चौकीदार के अपमान पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. अररिया डीएम और एसपी से इस पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने माना है कि यह मामला मानवाधिकार आयोग का बनता है. इसलिए जो भी दोषी है, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाए. अररिया जिले के बैरगाछी ओपी क्षेत्र में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार जायजा लेने निकले थे.

पटना:बिहार के अररिया जिले में चौकीदार के द्वारा लॉकडाउन का पास मांगे जाने पर जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा करवाई गई उठक-बैठक और पैर पकड़कर माफी मंगवाये जाने को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. चौकीदार गणेश ततमा को ऑन ड्यूटी अपमानित करने के आरोप में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार और कृषि समन्वयक पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट सरकारी काम में बाधा सहित आईपीसी की धारा 353, 355, 500, 506 के तहत अररिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

इससे पहले बैरगाछी ओपी के एएसआई गोविंद सिंह को निलंबित कर दिया गया था. वहीं, कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने भी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. पुलिस मुख्यालय में एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में जमादार गोविंद सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. एडीजी मुख्यालय ने बताया कि अररिया का ये मामला सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ था जिसके बाद सरकार ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. 

यहां बता दें कि अररिया में चौकीदार के अपमान पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. अररिया डीएम और एसपी से इस पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी हैं. मानवाधिकार आयोग ने अररिया के डीएम और एसपी से अलग-अलग रिपोर्ट मांगी है. दोनों को रिपोर्ट 6 मई तक देने को कहा गया है. आयोग ने माना है कि यह मामला मानवाधिकार आयोग का बनता है. इसलिए जो भी दोषी है, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाए. 

उल्लेखनीय है कि जिस चौकीदार को अपमानित अररिया जिला कृषि पदाधिकारी ने मनोज कुमार ने किया था. उस चौकीदार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कॉल किया और घटना की जानकारी ली थी. यही नहीं डीजीपी ने जो हुआ उसको लेकर चौकीदार से माफी मांगी भी मांगी थी. 

डीजीपी ने कहा कि आपके साथ जो हुआ उसका मुझे बहुत दुख है. आप चिंता मत किजिए आप सभी चौकीदार सिपाही हमारा हमारे अंग है. मनोबल को नहीं गिराना है. दोषी पर सरकार कार्रवाई करेगी. आप चिंता मत किजिए. मुझे बहुत अफसोस है. मुझे दुख है हम आपसे माफी मांगते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए था.

बता दें कि अररिया जिले के बैरगाछी ओपी क्षेत्र में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार जायजा लेने निकले थे. उसी दौरान चौकीदार गणेश लाल ततवां ने उनकी गाडी को रोककर पास मांग लिया. इससे जिला कृषि पदाधिकारी नाराज हो गए और गाड़ी से उतर कर एएसआइ की मौजूदगी में चौकीदार से कान पकड़कर उठक-बैठक कराया. यही नही अपना पैर पकडवाकर माफी भी मंगवाया था. उनका साथ एएसआइ गोविंद सिंह ने भी दिया और चौकीदार को मजबूर किया. इस मामले को पुलिस मुख्याल यने काफी गंभीरता से लिया था. तत्काल डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के आदेश पर एएसआइ को निलंबित किया गया. वहीं, कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के खिलाफ कृषि विभाग जांच करा रहा है. जांच का जिम्मा पूर्णिया के संयुक्त कृषि निदेशक को दिया गया है. 

टॅग्स :बिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील