लाइव न्यूज़ :

बिहार: आवारा कुत्ते से आरा में आई आफत; अब तक 80 लोगों को बनाया शिकार, इलाज जारी

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2023 10:58 IST

भोजपुर जिले के आरा में आवारा कुत्ते के काटने की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस घटना के कारण अस्पतालों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के आरा में आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक।अब तक कुत्ते के काटने के 80 मामले आए सामने।नगर निगम की टीम द्वारा कुत्ते को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पटना: बिहार के आरा में आवारा कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते के काटने से अब तक यहां 80 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 10-12 बच्चे समेत बुजुर्ग, महिला, पुरुष सभी शामिल हैं। कुत्ते के काटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और कुत्ते की खोज में लग गया है। प्रशासन कुत्ते को ढूढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहा है। मगर अभी तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका। 

अस्पतालों में लोगों का इलाज जारी

भोजपुर जिले के आरा में आवारा कुत्ते के काटने की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस घटना के कारण अस्पतालों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कुत्ते ने किसी के पैर पर काटा, किसी के हाथ पर तो किसी के कंधे पर काटकर उन्हें अपना शिकार बनाया है। इस ज्यादा संख्या में कुत्ते के काटने के केस देखकर अस्पताल प्रशासन भी दंग रह गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर नवनीत कुमार चौधरी का कहना है कि बच्चों, बूढ़ों, महिलाओं, पुरुषों समेत सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर वापस घर भेज दिया गया है। 

इलाके की नगर निगम टीम सर्च ऑपरेशन चला कर कुत्ते को ढूढ़ने में लगी हुई है। हालांकि, तब तक लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि शिवगंज, शीतल टोला, मोती टोला, सदर अस्पताल रोड़, केजी रोड, बाबू बाजार और इसके आस-पास के इलाके से गुजरने वाले लोगों को कुत्ते ने सबसे ज्यादा शिकार बनाया है। 

टॅग्स :बिहारआरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील