लाइव न्यूज़ :

बिहारः डायन बिसाही मामले में एक और व्यक्ति की हत्या, दो अन्य गंभीर घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2018 17:05 IST

झारखंड में डायन बिसाही (तंत्र-मंत्र) के मामले हत्याओं का दौर थमने का नाम हीं नही ले रहा है।

Open in App

पटना, 9 जुलाईः झारखंड में डायन बिसाही (तंत्र-मंत्र) के मामले हत्याओं का दौर थमने का नाम हीं नही ले रहा है। पलामू में घटित घटना अभी पुराना भी नही पड़ा था कि अब गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के विवाद में एक व्यक्ति की टांगी से मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायन बिसाही (तंत्र-मंत्र) के मामले में रिश्तेदारों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक बेटे की मौत हो गई जबकि पिता और दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आज मृतक के भांजे शिवकुमार भुइयां ने दहदुल भुइयां, विनय, नरेश, सुरेश, विशाल भुइयां के खिलाफ थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के सिकियालेवा टोला का है। रविवार की रात यहां दो रिशतेदारों में डायन बिसाही के मामले में सुलहनामे की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने टांगी से मारकर सुर्यलाल भुइयां की हत्या कर दी। सहमले में र्वेस भुइयां और जंगाली भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि सिकिआलेवा टोला के सुरेश भुइयां ने अपने रिशतेदार जंगाली भुइयां और उसके पुत्र सूर्यलाल एवं सर्वेश को रविवार की रात मांस खाने और दारू पीने के लिए निमंत्रण दिया। दोनों पक्षों में सोमवार को गढ़वा कोर्ट में पहले से चल रहे डायन बिसाही के मामले में सुलह समझौता करना था। इसी बात पर चर्चा चल ही रही थी कि सुरेश भुइयां एवं उनके पुत्र दहदुल भुइयां, विनय भुइयां व अन्य जंगाली भुइयां, उसके पुत्र सूर्यलाल भुइयां, सर्वेश भुइयां से एक लाख रुपये लेकर समझौता करने पर अड़ गया। जंगाली ने मांगी गई रकम देने मे असर्मथता जताई। बात-बात में बात बढ़ गई। सुरेश, दहदुल व अन्य ने टांगी निकाल ली। जब तक जंगाली और उसके बेटे कुछ समझ पाते, सुरेश के पक्ष की ओर से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया गया।

सूर्यलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सिकियालेवा निवासी सुरेश भुइयां ने ओझा-गुणी का आरोप लगाकर पांच वर्ष पूर्व भवनाथपुर थाना में अपने रिशतेदार जंगाली व उसके बेटों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वर्ष 2015 में केस शुरू हुआ तो जंगाली और उसके बेटों समेत पांच लोगों को जेल जाना पड़ा। दोनों पक्षों ने रिश्ते का हवाला देकर कानूनी लडाई के बदले सुलह करने का मन बनाया। रविवार देर शाम सुलह की बात चल ही रही थी कि विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि निमंत्रण देने वाले ने रिश्तेदार के एक बेटे के मौत के घाट उतार दिया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो