लाइव न्यूज़ :

बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं! यूपी चुनाव का असर, VIP प्रमुख मुकेश सहनी के तेवर हुए और तल्ख

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2022 21:03 IST

मुकेश सहनी ने शुक्रवार को कहा कि निषाद को आरक्षण मिल जाए तो वे योगी जिंदाबाद और मोदी जिंदाबाद कहेंगे. वरना मुर्दाबाद ही कहते रहेंगे.

Open in App

पटना: यूपी चुनाव 2022 में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उतरने के बाद से बिहार एनडीए में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. बिहार सरकार के मंत्री और वीआईपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी के तेवर दिनों दिन लगातर तल्ख होते जा रहे हैं. पार्टी विधायकों के बगावत करने के सवाल पर उन्‍होंने कहा है कि इसकी परवाह वह नही करते हैं, जिसे जहां जाना है, जाए.

मुकेश सहनी ने लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का उदाहरण देते हुए कहा कि बगावत से क्‍या हुआ? चिराग और मजबूत हो गए हैं. चिराग पासवान के तो चाचा और भाई ने साथ छोड़ दिया. लेकिन उससे क्‍या हो गया चिराग जी खत्‍म हो गए क्‍या? वे तो और मजबूत हो गए. इतिहास गवाह है कि जब किसी को आप खंजर घोंपेंगे तो उसका बदला लेगा. 

सहनी ने कहा कि उनके दम पर बिहार की सरकार चल रही है. यह पूछे जाने पर कि उनके निर्णय के साथ वीआईपी के विधायक हैं या नहीं इसपर उन्‍होंने कहा कि इसकी परवाह उन्‍हें नहीं है. विधायक मजबूती से हैं और रहेंगे. लेकिन विधायक स्‍वतंत्र हैं. उन्‍हें जो निर्णय लेना है लें. लोग आते-जाते रहेंगे. जिन्‍हें रहना है वे रहेंगे, जिन्‍हें जाना है जाएंगे. हम तो बनाने वाले हैं और बनाते रहेंगे. 

'मेरे दम पर चल रही है बिहार की सरकार'

सहनी ने कहा कि मेरे दम पर सरकार चल रही है. यदि मैं उस दिन पत्र नहीं देता तो बिहार में सरकार नहीं बनती. यदि ज्‍यादा दिक्‍कत है तो निकाल दें मुझे सरकार से. हमारे दम पर जी रहे हो. निकाल दो मुझे मंत्रिमंडल से. 

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद को आरक्षण दे दें तो वे योगी जिंदाबाद और मोदी जिंदाबाद कहेंगे. वरना मुर्दाबाद ही कहते रहेंगे. उन्होंने कहा कि वे हर हाल में आरक्षण लेकर रहेंगे. आ कर के मोदी जी बोल दें कि जो मांग है वह सही नहीं है. बंगाल में, दिल्‍ली में निषादों को आरक्षण है तो बिहार और यूपी में क्‍यों नहीं? उनसे कहा जाता है कि मोदी-योगी जिंदाबाद कहें. वे क्‍यों कहें? 

मुकेश सहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को लाने का काम हमने भी किया है. 2014 और 15 में हमने उनका साथ दिया. आरक्षण के नाम पर ही 2019 में उनसे दूर हुआ. वहीं, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद को लेकर उन्‍होंने कहा कि यदि हम चाहते तो वे सांसद नहीं होते. हम अपनी विचारधारा को लेकर जी रहे हैं. आप लोगो को जो करना है कर लो. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में अलग लड़ रहे मुकेश सहनी यूपी की सरकार पर भी हमलावर रहते हैं. 

भाजपा नेतृत्व ने अपने नेताओं को सब्र रखने को कहा

इस बीच, बिहार में एनडीए में छिड़े घमासान को लेकर भाजपा के नेतृत्व ने अपने नेताओं को फरमान जारी कर दिया है कि वे 10 मार्च तक सब्र रखें. 10 मार्च को उत्तर प्रदेश का चुनाव सम्पन्न हो जायेगा. उसके बाद परिस्थिति देख कर जवाब दिया जायेगा. भाजपा नेतृत्व ने मुकेश सहनी पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे अपने सांसद अजय निषाद को फिलहाल शांत रहने को कहा है. 

सूत्रों के मुताबिक तारकिशोर प्रसाद ने अजय निषाद को पार्टी हाईकमान का संदेश दिया. तारकिशोर गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे. उन्होंने अजय निषाद को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव संपन्न होने तक बिहार में कोई फसाद नहीं करना है. यूपी चुनाव खत्म होने के बाद बिहार के बारे में विचार किया जायेगा.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022बिहार समाचारमुकेश सहनीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?