लाइव न्यूज़ :

सीमांचल के चार विधायक को लालू के बेटे तेजस्वी ने खरीद लिया, सीएम नीतीश भाजपा की बी टीम, गरजे असदुद्दीन ओवैसी, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2023 17:39 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि एआईएमआईएम मुसलमानों की पार्टी है। लेकिन सुन लें कि उनकी हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से आगे नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।एआईएमआईएम के विधायकों को जिताया था उसे दौलत के दम पर महागठबंधन ने खरीद लिया।सीमांचल के विकास के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे।

पटनाः बिहार के सीमांचल में दो दिवसीय दौरे पर आये एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज पूर्णिया में एक सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

सीमांचल की जनता से माफी मांगते हुए ओवैसी ने कहा कि जिस जनाधार के साथ उन्होंने एआईएमआईएम के विधायकों को जिताया था उसे दौलत के दम पर महागठबंधन ने खरीद लिया। इस दौरान ओवैसी ने नीतीश कुमार को भाजपा की ’बी’ टीम तक बता दिया। उन्होंने कहा कि वह सीमांचल के विकास के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे।

ओवैसी ने कहा कि पैसों की बदौलत महागठबंधन ने उनके विधायकों को जरूर खरीद लिया है, लेकिन जनाधार को कोई खरीद नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश की हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से अधिक नहीं है। नीतीश कुमार 22 वर्षों तक भाजपा का साथ दिया और आज उन्हें भाजपा का बी टीम बता रहे हैं।

ओबेसी के निशाने पर भाजपा से ज्यादा नीतीश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि सीमांचल के चार विधायक को लालू के बेटे ने खरीद लिया, लेकिन सीमांचल के साथ न्याय नहीं हुआ। पूर्णिया में दोनों ही पार्टी की रैली हुई, लेकिन सीमांचल के विकास को लेकर कुछ नही बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को भारत में मजबूत करने वाले में नीतीश कुमार का नाम लिखा जाएगा।

जब गुजरात जल रहा था तब नीतीश भाजपा के साथ खड़े थे। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि एआईएमआईएम मुसलमानों की पार्टी है। लेकिन वे भी सुन लें कि उनकी हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से आगे नहीं है। ओवैसी ने सीमांचल की जनता से जो इंसाफ की लड़ाई का वादा किया था उस लड़ाई को किसी भी कीमत पर लड़ेंगे।

उसी इंसाफ की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए वे सीमांचल के लोगों से मिलने के लिए आए हैं। बता दें कि ओवैसी के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह जिस इलाके का दौरा कर रहे हैं, वह राज्य का सर्वाधिक अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है। ऐसे में राज्य के अल्पसंख्यक वोटों के हिसाब से असदुद्दीन ओवैसी इस दौरे से कई राजनीतिक दलों की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। 

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीबिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील