लाइव न्यूज़ :

बिहार: 40 लाख लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए फर्जी तरीके से धन का किया दावा, सरकार अब करेगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: June 30, 2022 07:11 IST

ग्रामीण विकास विभाग ने अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में एलएसबीए के तहत शौचालय निर्माण के लिए लगभग 85 लाख लोगों को राशि जारी की है। लगभग 37 लाख लोगों को शौचालय निर्माण के लिए कुछ अन्य विभागों द्वारा भी धन जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देये जानकारी प्रश्नकाल के दौरान पूरक के जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दी शौचालय निर्माण के लिए 12000 रुपये देने के लिए दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चलासरकार फर्जी तरीके से दावे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही

पटनाः बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) योजना के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों के करीब 40 लाख लोग शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दोबारा पाने के लिए फर्जी दावे कर रहे थे।

प्रश्नकाल के दौरान पूरक के जवाब में मंत्री ने कहा, ‘‘विभाग के अधिकारी एलएसबीए योजना के तहत राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए 12000 रुपये देने के लिए दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तब यह पाया गया कि लगभग 40 लाख लोगों ने दोबारा राशि पाने के लिए धोखाधड़ी करके आवेदन किया था। उनके आवेदन खारिज कर दिए गए और सरकार अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में एलएसबीए के तहत शौचालय निर्माण के लिए लगभग 85 लाख लोगों को राशि जारी की है। लगभग 37 लाख लोगों को शौचालय निर्माण के लिए कुछ अन्य विभागों द्वारा भी धन जारी किया गया था। श्रवण ने कहा कि राज्य सरकार के ‘‘शौचालय निर्माण, घर का सम्मान’’ संकल्प को पूरा करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में एलएसबीए के तहत योजनाओं को लागू किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारस्वच्छ भारत अभियाननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?