लाइव न्यूज़ :

बिहारः औरंगाबाद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर और बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2019 18:24 IST

Bihar: सतनदिया नदी के समीप दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में करीब 500 राउंड फायरिंग हुई.

Open in App

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के दक्षिणी इलाके में सतनदिया नाला के समीप गुरुवार (25 जुलाई) दिन के उजाले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों के ढेर होने का पुलिस दावा कर रही है. इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतनदिया नदी के समीप दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में करीब 500 राउंड फायरिंग हुई. पुलिस ने जहां चार नक्सलियों को मार गिराया. वहीं एक एके-47, दो इन्सास राइफल समेत सात हथियार बरामद किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने नक्सली साहित्य भी मौके से बरामद किया है. 

नक्सलियों से मुठभेड़ की सूचना एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली जंगल में आए हुए हैं. 

सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ, जिला पुलिस ने अभियान चलाया. पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई. इसमें पुलिस जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया. 

एएसपी अभियान ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है.

टॅग्स :नक्सलएनकाउंटरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप