लाइव न्यूज़ :

बिहारः झुग्गी में आग लगने से मुजफ्फरपुर में 4 बच्चियों की झुलस कर मौत; 7 की हालत गंभीर, प्रशासन द्वारा 1-1 लाख मुआवजे का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2023 12:36 IST

हादसे में नरेश राम की चार बेटियों की मौत हो गई। सात अन्य लोग झुलस गए हैं और उन्हें जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को एक एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुरःबिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामदयालु रेलवे स्टेशन के पास एक झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। बच्चियों की उम्र 3 से 12 साल के बीच थी।

बीती रात हुई इस हादसे पर मुसहरी के अंचल अधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा कि ''घटना रामदयालु रेलवे स्टेशन के निकट स्थित झुग्गी में हुई। रात दस बज कर करीब 30 मिनट पर लगी आग तेजी से झुग्गी में फैल गई। दमकल अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई और उन्होंने दमकल वाहनों की मदद से कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया"।

उन्होंने कहा, "हादसे में नरेश राम की चार बेटियों की मौत हो गई। सात अन्य लोग झुलस गए हैं और उन्हें जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आग का सही कारण ज्ञात नहीं है और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।"

अधिकारी ने आगे कहा कि चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को एक एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सोनी (12), शिवानी (8), अमृता (5) और रीता (3) के रूप में हुई है जो नरेश राम की बेटियां हैं। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील