लाइव न्यूज़ :

बिहार राज्यसभा चुनाव में 'खेला'?, कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद, मनोज विश्वास, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और आरजेडी विधायक फैसल अली ने वोट नहीं डाला?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 17:07 IST

आरपीआई (ए), एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके और यूपीपीएल को एक-एक सीट मिली।

Open in App
ठळक मुद्देनए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी।10 राज्यों की 37 सीटों को भरा जाना है। 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।

पटनाः बिहार राज्यसभा चुनाव में 'खेला' हो गया। कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने अभी तक अपना वोट नहीं डाला है। कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद (मनिहारी), मनोज विश्वास (फोर्ब्सगंज) और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा (वाल्मीकिनगर) अभी तक नहीं पहुंचे हैं। आरजेडी के 25 विधायकों में से 24 पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। ढाका से आरजेडी विधायक फैसल अली ने अभी तक अपना वोट नहीं डाला है। मतदान शाम 4 बजे तक समाप्त हुआ। मतगणना शाम 5 बजे शुरू होगी। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान हुआ। प्रत्येक उम्मीदवार को 41 वोटों की आवश्यकता है।

सुबह से ही पटना स्थित बिहार विधानसभा परिसर में बने मतदान केंद्रों पर विधायक अपना वोट डालने के लिए कतार में लगे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपना वोट डालने विधानसभा पहुंचे। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी विधानसभा पहुंचे और उन्होंने अपना वोट डाला। जेडीयू विधायक अनंत सिंह जेल से विशेष व्यवस्था के तहत वोट डालने पहुंचे।

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव, जिनमें 10 राज्यों की 37 सीटों को भरा जाना है। 11 में से तीन सीटों पर कड़ी टक्कर महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी।

तमिलनाडु से सभी छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। अब शेष 11 सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में भाजपा को सात, कांग्रेस को पांच, तृणमूल कांग्रेस को चार, डीएमके को तीन और शिवसेना, आरपीआई (ए), एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके और यूपीपीएल को एक-एक सीट मिली।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारपटनाआरजेडीकांग्रेसतेजस्वी यादवराहुल गांधीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीUPA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो