लाइव न्यूज़ :

बिहार : भीषण गर्मी और लू से 12 लोगों की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

By स्वाति सिंह | Updated: June 16, 2019 04:18 IST

बिहार में गर्मी के प्रकोप से 12 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। बीपीएल श्रेणियों से संबंधित लोगों को अंतिम संस्कार के लिए 20,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को पटना में पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया बिहार सरकार ने शनिवार को कहा कि मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शहर में सभी स्कूल 19 जून तक बंद रहेंगे।

बिहार में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भीषण गर्मी और लू लगने के चलते 12 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीएम ने कहा 'मरने वालों में सात गया जिले के, दो लोग औरंगाबाद, एक व्यक्ति चतरा, एक शेखपूरा और एक नवादा से हैं।उन्होंने बताया कि शनिवार को हॉस्पिटल में 25 लोगों को लाया गया था, जिनका इलाज जारी हैं।"

गया डीएम अभिषेक सिंह ने कहा 'हॉस्पिटल में पर्याप्त व्यवस्था की गई है, 6 वरिष्ठ डॉक्टर्स और 10 इंटर्न यहां मौजूद हैं। मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। बीपीएल श्रेणियों से संबंधित लोगों को अंतिम संस्कार के लिए 20,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं।

उधर, देश के कई इलाकों में लू की स्थिति लगातार बनी हुई है वहीं शनिवार को पटना में पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी राज्यों में रविवार शाम को आंधी और बारिश आ सकती है। 

बिहार सरकार ने शनिवार को कहा कि मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शहर में सभी स्कूल 19 जून तक बंद रहेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि बीते कुछ दिनों से लू की स्थिति को देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल 19 जून तक बंद रहेंगे। यह दूसरी बार है जब जिला प्रशासन ने मौसम की वजह से स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को रद्द किया है। इससे पहले नौ जून को जिलाधिकारी ने 16 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था।

 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए