लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में खड़ा हुआ बड़ा सियासी संकट, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास का दावा, '92 विधायक देने जा रहे हैं इस्तीफा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 21:59 IST

राजस्थान में कांग्रेस टूटने के कगार पर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले राजस्थान कांग्रेस के कुछ विधायक इस्तीफा सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कांग्रेस को लग सकता है झटका, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मची गहमागहमीमुख्यमंत्री गहलोत समर्थित कुछ विधायक इस्तीफा देने के लिए सीपी जोशी के आवास पर गएकांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन के साथ अशोक गहलोत के आवास पर मौजूद हैं

जयपुर:राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की सियासत पर भारी ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि उनके पास कांग्रेस के कुल 92 विधायकों का समर्थन है और सभी विधायक बहुत गुस्से में हैं कि सीएम गहलोत उनसे सलाह लिये बगैर सीएम पद कैसे छोड़ सकते हैं। खबरों के मुताबिक नाराज विधायक अशोक गहलोत के सीएम पद छोड़ने के खिलाफ बताये जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले राजस्थान कांग्रेस विधायक इस्तीफा सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर भी गए हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान में चल रही सियासी उठा-पटक के पीछे और कहीं न कहीं कथिततौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी मौन समर्थन है।

कांग्रेस में नाराज विधायकों की अगुवाई कर रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश सरकार नहीं गिरी है। अशोक गहलोत हमारे परिवार के मुखिया है, वो हमारी बात सुनेंगे तो सारी नाराजगी दूर हो जाएगी। लोकतंत्र संख्या बल से चलता है। राजस्थान के विधायक जिसके साथ होंगे, नेता वही होगा।

वहीं दूसरी ओर यह भी खबर आ रही है कि कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन, सीएम अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। उन नेताओं के साथ सचिन पायलट भी वहां मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक मौजूद संकट के विषय में दिल्ली आलाकमान में भी हलचल मची हुई है और पार्टी अब नाराज विधायकों को मनाने और होने वाले डैमेज को कंट्रोल करने में लग गई है। लेकिन साथ में यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस में होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव अब उतना आसान नहीं रह जाएगा, जितना की पहले माना जा रहा था।

बताया जा रहा है कि सचिन पायलट खेमा भी स्पष्ट तौरे से उनकी ताजपोशी में लामबंद है और गहलोत के बाद उन्हें किसी भी कीमत पर सीएम बनाने की जुगत में लगा हुआ है। लेकिन पूरे घटनाक्रम को देखते हुए एक बात तो तय है कि अशोक गहलोत अगर सीएम पद से इस्तीफा देते भी हैं तो सचिन पायलट के लिए सीएम की गद्दी उतनी आरामदेह नहीं रहने वाली है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील