लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभाः दूसरी बार सीएम बनेंगे पटेल, भाजपा विधायकों की बैठक में चुने गए नेता, 12 दिसंबर को शपथ, पीएम मोदी और शाह रहेंगे मौजूद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 10, 2022 14:10 IST

Gujarat Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे। पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा पर्यवेक्षक थे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। 

गांधीनगरः गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता चुने गए हैं। पटेल के राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और (नई सरकार के लिए) उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 'कमलम' में हुई बैठक में पटेल को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता घोषित किया गया। भाजपा ने एक बयान में कहा, “नवनिर्वाचित विधायक आज 'कमलम' में मिले, जहां भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।”

पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया था। राज्य में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा मौजूद रहे।

पटेल ने इस साल के चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार 1.92 लाख मतों से जीत हासिल की। पिछले साल सितंबर में उन्हें विजय रूपाणी की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था। गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट हासिल कर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीट मिली थीं।

पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने कहा था कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नई सरकार का शपथग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे। पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया था। गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए