लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह चौटाला का आरोप, भूपेंद्र हुड्डा ने षड्यंत्र रचकर मेरे पिता व दादा को भेजा जेल

By भाषा | Updated: April 25, 2019 04:45 IST

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला सफीदों हल्के के दो दर्जनों गांव का दौरा करते हुऐ कहा कि नौकरियां देना यदि गुनाह है तो यह गुनाह हम बार बार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले पांच साल में सांसद रमेश कौशिक को देखा हो तो बताने का काम करे।रिकार्ड बता रहा है कि कौशिक ने सांसद कोष का पैसा खर्च करने का कष्ट भी नहीं किया।

जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को कहा कि युवाओं को नौकरी देकर मेरे दादा और पिता ने कोई अपराध नहीं किया था, लेकिन सता के भूखे भूपेंद्र हुड्डा और तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बड़ा षडयंत्र रचकर उन्हें जेल में डलवा दिया।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला सफीदों हल्के के दो दर्जनों गांव का दौरा करते हुऐ कहा कि नौकरियां देना यदि गुनाह है तो यह गुनाह हम बार बार करेंगे।

युवाओं को नौकरी देकर मेरे दादा (ओम प्रकाश चौटाला) और पिता (अजय चौटाला) ने कोई अपराध नहीं किया था, लेकिन सता के भूखे (कांग्रेस नेता) भूपेंद्र हुड्डा और तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बड़ा षडयंत्र रचकर उन्हें जेल में डलवा दिया। अब आप ही मेरे दादा और ताऊ हैं आप सब न्याय करे।

उन्होंने भाजपा सांसद पर कटाक्ष किया कि यदि किसी ने पिछले पांच साल में सांसद रमेश कौशिक को देखा हो तो बताने का काम करे। रिकार्ड बता रहा है कि कौशिक ने सांसद कोष का पैसा खर्च करने का कष्ट भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने पढ़ी लिखी पोस्ट ग्रेजुएट बेटियों को ही चपड़ासी की नौकरी करने पर मजबूर कर दिया यह जुमलों की सरकार है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया