लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने किया यातायात नियमों का उल्लंघन, भरना पड़ेगा 47,500 रुपये का जुर्माना

By स्वाति सिंह | Updated: September 5, 2019 08:15 IST

मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019, एक सितंबर 2019 से लागू हो गया है। नए कानून के तहत, आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस मानदंडों का उल्लंघन करने वाले एग्रीगेटर्स पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के भुवनेश्वर में ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर पर 47,500 रुपये का चालान जारी किया।ऑटो-रिक्शा चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

ओडिशा के भुवनेश्वर में ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार (4 सितंबर) को एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर पर संशोधित मोटर व्हीकल अधिनियम-2019 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 47,500 रुपये का चालान जारी किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भुवनेश्वर का यह ऑटो-रिक्शा चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। साथ ही जरूरी कागजात भी उसके पास नहीं थे। इन दोनों प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया गया है।

इस मामले में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आरटीओ) ने बताया कि प्रावधान किसी भी वाहन से टूटा हो, हर वाहन पर कानून लागू होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह वाहन 62,000 रुपये में खरीदा गया था यहा 2000 रुपये में।

नशे में गाड़ी चलाने वाले ऑटो-रिक्शा ड्राइवर हरिबंधु कन्हार ने कहा 'मैं इतना भारी जुर्माना नहीं दे सकता। चाहे मेरी गाड़ी सीज कर लें या चाहे तो मुझे जेल भेज सकते हैं। पर मैं पैसे नहीं दे सकता। 

इससे पहले मंगलवार को गुरुग्राम में यातायात पुलिस ने एक दोपहिया चालक पर संशोधित मोटर व्हीकल अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 23 हजार रुपये का चालान जारी किया था।

पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी निवासी दिनेश मदान पर आवश्यक दस्तावेज न रखने और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के आरोप में जुर्माना लगाया गया था। जिला अदालत के बाहर उसे यातायात पुलिसकर्मियों ने रोका था। 

मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 के तहत चालान का प्रावधान 

नए कानून के तहत , आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

ड्राइविंग लाइसेंस मानदंडों का उल्लंघन करने वाले एग्रीगेटर्स पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

पांच अगस्त को संसद के दोनों सदनों सदनों में मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी मिली थी।

नए कानून के अनुसार नाबालिगों के कार या बाइक चलाने पर उनके माता-पिता जिम्मेदार माने जाएंगे और 25,000 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल