लाइव न्यूज़ :

'भोला शंकर' होगी चिरंजीवी की अगली फिल्म

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:04 IST

Open in App

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की अगली फिल्म का नाम 'भोला शंकर' होगा। दिग्गज अभिनेता महेश बाबू ने रविवार को चिरंजीवी के 66वें जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर फिल्म के नाम की घोषणा की। महेश बाबू ने टि्वटर पर फिल्म का एक छोटा सा टीज़र भी जारी किया। ‘‘भोला शंकर’’ का निर्देशन मेहर रमेश करेंगे जिन्हें 2009 में आई एक्शन फिल्म ‘‘बिल्ला’’ और कन्नड़ फिल्म ‘‘वीरा कन्नडिगा’’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म का निर्माण अनिल सुंकारा की कंपनी ए के इंटरटेनमेंट करेगी। महेश बाबू ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक चिरंजीवी सर, आपकी फिल्म के शीर्षक की घोषणा करने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भोला शंकर का निर्देशन मेरे अच्छे दोस्त मेहर रमेश करेंगे जबकि इसका निर्माण मेरे पसंदीदा निर्माता अनिल सुनकारा करेंगे। आने वाला वर्ष आपके लिए बेहतर स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। आपको शुभकामनाएं सर।’’ ‘‘भोला शंकर’’ में चिरंजीवी के अलावा अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। कीर्ति ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह चिरंजीवी को राखी बांधती हुई दिखाई दे रही हैं। कीर्ति ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘मैं इस शुभ अवसर पर आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं चिरंजीवी सर! आपके साथ काम करना मेरे लिए एक सपने का सच होने जैसा है और मैं इस अद्भुत यात्रा को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?