लाइव न्यूज़ :

जेकेएनपीपी के अध्यक्ष चुने गए भीम सिंह

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:03 IST

Open in App

जम्मू, 13 फरवरी जम्मू ऐंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) का अध्यक्ष भीम सिंह को चुना गया है। कुछ दिन पहले उनके भतीजे बलवंत सिंह मनकोटिया ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जेकेएनपीपी के 79 वर्षीय संस्थापक भीम सिंह को मार्च 2023 तक के लिए अध्यक्ष चुना गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘मनकोटिया के इस्तीफे के बाद सर्वसम्मति से यह घोषणा की जाती है कि जम्मू ऐंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष भीम सिंह होंगे।’’

मनकोटिया ने पार्टी के अध्यक्ष पद से 10 फरवरी को इस्तीफा दिया था।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद सिंह ने संदेश में कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के राज्य के दर्जे को बहाल करने और इसका पुनर्गठन करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जम्मू-कश्मीर के लोग भी लोकतंत्र और बुनियादी अधिकारों का वह आनंद उठा सकें जो देश के बाकी नागरिकों को प्राप्त है।

इस बीच, जेकेएनपीपी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने भाजपा पर ‘‘विपक्ष को तोड़ने की साजिश रचने’’ का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवा ब्रिगेड के शिकारी विरोधी स्वरों को कुचलने के लिए हर तरह का कदम उठा रहे हैं। विपक्षी नेताओं को अपने दलों को छोड़ने के लिए भाजपा द्वारा लुभावने प्रस्ताव दिए जा रहे हैं और बेहतर राजनीतिक संभावनाओं के वादे किए जा रहे हैं। न केवल यह, बल्कि उन्हें अपने पाले में लाने के लिए डराने धमकाने के तरीके भी अपनाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू