लाइव न्यूज़ :

भीलवाड़ा: निजी अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित 12 कर्मी कोविड-19 पॉजिटिव, बड़े स्तर पर की जा रही है जांच

By भाषा | Updated: March 24, 2020 19:18 IST

भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मुश्ताक खान ने बताया कि तीन चरणों में जांच होनी है। पहले चरण की जांच दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने उन क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया है जहां दूसरे चरण की जांच की जानी है।

Open in App
ठळक मुद्देभीलवाड़ा में बिना जांच के प्रवेश और निकास निषेध कर दिया गया है। राजस्थान में अब तक 32 कोविड—19 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं

भीलवाड़ा: राजस्थान के टेक्सटाईल कस्बे में एक निजी अस्पताल में तीन चिकित्सकों और नौ नर्सिंग कर्मियों के कोविड—19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद महामारी खतरे के देखते हुए बड़े स्तर पर लोगों की जांच करायी जा रही है। जिला प्रशासन ने संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिये जिले में कर्फ्यू लगा दिया है और शहर की सीमाओं को सील कर दिया है।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा, ‘‘मार्च 19 से 24 तक 1,075 दलों ने लगभग 70,000 निवासियों का सर्वे किया है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रह रहे 3.5 लाख लोगों की जांच की गई है। भीलवाड़ा में बिना जांच के प्रवेश और निकास निषेध कर दिया गया है। हम संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भीलवाड़ा की तुलना इटली से करना गलत है। कृपया किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से दूर रहें।’’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिये वेंटीलेटर, मास्क, सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है। शर्मा ने कहा, ‘‘निजी अस्पताल के कर्मियों में संक्रमण अस्पताल की गलती के कारण फैला है। संक्रमण को रोकने के लिये स्वास्थ्य विभाग ने कई तरह के प्रबंध किये हैं।

विभाग बारीकी से निगरानी बनाये हुए है और चिंता की कोई बात नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 32 कोविड—19 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, सभी का स्वास्थ्य स्थिर है और अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 13 पॉजिटिव मरीजों के सीधे संपर्क में कुल 124 लोग आये हैं, 95 विदेश से वापस लौटे लोगों सहित 2,507 लोग इंफल्यूजा जैसी बीमारी से पीड़ित पाये गये हैं। 123 लोग घरों में पृथक रह रहे हैं, 38 लोग अस्पताल के पृथक वार्ड में हैं जबकि 130 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकसित किये गये सुविधा केन्द्र में पृथक रखा गया है।

भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मुश्ताक खान ने बताया कि तीन चरणों में जांच होनी है। पहले चरण की जांच दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने उन क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया है जहां दूसरे चरण की जांच की जानी है। अजमेर जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने हाल ही में भीलवाड़ा जाने वाले लोगों से सूचना देने की अपील करते हुए उन्हें नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराने को कहा है।

राज्य में कोविड-19 के पॉजिटिव पाये गये 32 मरीजों में से 13 भीलवाडा में, 6 जयपुर में, 4 झुंझुनूं में, 3 जोधपुर में 2 प्रतापगढ में और एक-एक पाली और सीकर में पाया गया है। इसके अलावा इतावली दंपत्ति में भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया था। अधिकारिक संख्या के अनुसार 89 लोगो की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन किया है और सामुदायिक स्तर पर वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये निषेधाज्ञा लागू की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी