भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

By भाषा | Published: June 6, 2021 12:28 AM2021-06-06T00:28:19+5:302021-06-06T00:28:19+5:30

Bharatiya Kisan Union activists burnt copies of agricultural laws at the collectorate | भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

गाजियाबाद, पांच जून भारतीय किसान यूनियन की गाजियाबाद इकाई ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट पर प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं।

यह प्रदर्शन पिछले साल इन कानूनों से संबंधित अध्यादेशों को लागू होने के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया। किसानों ने पहले से तय अपनी योजना के अनुसार इस दिवस को ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ के रूप में मनाया।

किसानों की सभा को संबोधित करते हुए बीकेयू जिला अध्यक्ष बीजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को कमतर आंक रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लोकसभा सांसद वी के सिंह समेत कई अन्य नेताओं के घर के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bharatiya Kisan Union activists burnt copies of agricultural laws at the collectorate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे