झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 5वीं सूची जारी की, 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 20, 2019 11:23 PM2019-11-20T23:23:39+5:302019-11-20T23:29:06+5:30

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है।

Bharatiya Janata Party (BJP) releases fifth list of eight candidates for Jharkhand Legislative Assembly. | झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 5वीं सूची जारी की, 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 5वीं सूची जारी की, 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल

Highlightsभाजपा ने आठ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कीइसमें 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं

झारखंड विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार शाम को आठ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की।

बीते हफ्ते कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी।

इसके साथ ही अभी तक पार्टी ने 29 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, कांके (एससी) से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेश बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक शशि भूषण समद पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद जेवीएम पी में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है । झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें समद का नाम भी शामिल है । 

Web Title: Bharatiya Janata Party (BJP) releases fifth list of eight candidates for Jharkhand Legislative Assembly.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे