लाइव न्यूज़ :

Anil Antony: भाजपा ने अनिल एंटनी को दी अहम जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता

By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2023 17:34 IST

बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। वह चार माह पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल एंटनी चार माह पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थेपार्टी के अनुसार, एंटनी की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगीअनिल एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे हैं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार माह पहले कांग्रेस से भगवा पार्टी का दामन थामने वाले अनिल एंटनी को अहम जिम्मेदारी दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। एंटनी इस साल अप्रैल 2023 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल एंटनी को दी गई ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"

गौरतलब है कि अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वह केरल कांग्रेस के डिजिटल मीडिया सेल के प्रमुख भी रह चुकी हैं।

 

टॅग्स :BJPjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?