'भारत जोड़ो यात्रा' के दिल्ली में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने लोगों से मोहब्बत की दुकान खोलने की अपील की, भाजपा- आरएसएस पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Published: December 24, 2022 08:23 AM2022-12-24T08:23:41+5:302022-12-24T08:40:21+5:30

पैदल मार्च सुबह करीब 6 बजे एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन, फरीदाबाद से पदयात्रा शुरू करने के बाद हरियाणा से दिल्ली पहुंचा।यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया।

Bharat Jodo Yatra entered Delhi Rahul Gandhi targeted BJP-RSS | 'भारत जोड़ो यात्रा' के दिल्ली में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने लोगों से मोहब्बत की दुकान खोलने की अपील की, भाजपा- आरएसएस पर साधा निशाना

'भारत जोड़ो यात्रा' के दिल्ली में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने लोगों से मोहब्बत की दुकान खोलने की अपील की, भाजपा- आरएसएस पर साधा निशाना

Highlightsराहुल गांधी ने दिल्ली में कहा कि भाजपा/आरएसएस की नीतियां भय फैलाने, इसे घृणा में बदलने के लिए है।  वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं, हम प्यार बांटते हैं, हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैंः राहुल गांधीकांग्रेस नेता ने कहा, देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार दिल्ली में प्रवेश किया। पैदल मार्च सुबह करीब 6 बजे एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन, फरीदाबाद से पदयात्रा शुरू करने के बाद हरियाणा से दिल्ली पहुंचा।यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया।

राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा कि भाजपा/आरएसएस की नीतियां भय फैलाने, इसे घृणा में बदलने के लिए है, हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा,  इस नफरत के खिलाफ हर भारतीय को महोब्बत की एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए। राहुल गांधी और बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस पदयात्रा में शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,  वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं, हम प्यार बांटते हैं, हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं।

दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने आगे कहा कि ''देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि आपके नफरत के 'बाजार' में, हम यहां प्यार की दुकान खोलने आए हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी तरह हर भारतीय को मोहब्बत फैलाने के लिए एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए।"

दरपुरु बॉर्डर से आरंभ हुई आज की यह पदयात्रा लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद कुछ दिनों का विराम होगा और फिर यह यात्रा तीन जनवरी को शुरू होगी। पदयात्रा पूरी करने के बाद शनिवार शाम राहुल गांधी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक शांति वन, इंदिरा गांधी की समाधि 'शक्ति स्थल' और राजीव गांधी की समाधि 'वीर भूमि' जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से गुजर चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

भाषा इनपुट के साथ 

Web Title: Bharat Jodo Yatra entered Delhi Rahul Gandhi targeted BJP-RSS

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे